Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विधायक ने शहीद द्वार के लिए किया भूमि पूजन
  • देहरादून

विधायक ने शहीद द्वार के लिए किया भूमि पूजन

RNS INDIA NEWS 16/01/2023
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर के बड़ोवाला में शहीद नायक आशीष डबराल स्मृति द्वार निर्माण के लिए विधायक सहदेव पुंडीर ने भूमि पूजन किया। विधायक निधि से बनने वाले इस स्मृति द्वार को उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक करार दिया। विधायक ने बताया कि बड़ोवाला निवासी आशीष पुंडीर भारतीय सेना इलेक्ट्रिक एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स कोर की जोधपुर शाखा में तैनात थे। बीते वर्ष 2022 में सेना के एक सर्च ऑपरेशन के दौरान वह शहीद हो गए थे। कहा कि सत्रह वर्षों तक देश की सेवा करने वाले शहीद जवान की यादों को संजोए रखने और भारतीय सेना के शौर्य से स्थानीय नई पीढ़ी को परिचित कराने के लिए इस शहीद द्वार का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम अपने शहीदों के बलिदान को कभी भुला नहीं सकते हैं। शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। कहा कि शहीदों और उनके परिजनों को सम्मान देना देश के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों के लिए कई सुविधाएं मुहैया करा रही है। शहीदों के बच्चों की शिक्षा का भार भी सरकार उठा रही है। उन्होंने कहा कि वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान से ही देश सुरक्षित है। इस दौरान शहीद सैनिक की माता शोभा डबराल, मानीष डबराल, नितेश डबराल, जिला पंचायत सदस्य खेमलता नेगी, प्रधान सुमित वर्मा, दीपक ठाकुर, यशपाल नेगी, संदीप मेहरा, कै. हयात सिंह चौहान, तनुज शर्मा, नंदन सिंह कंडारी, सुनीता कंडारी, राजकुमार डबराल, अशोक डबराल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कब्रिस्तान ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरोध में डीएफओ कार्यालय पर प्रदर्शन, पुलिस बल तैनात
Next: अल्मोड़ा: सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत यातायात पुलिस ने फर्स्ट एड की दी जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता हेतु किया प्रेरित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.