Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • द्वाराहाट विधायक महेश नेगी को धमकी देकर रंगदारी मांगने का आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

द्वाराहाट विधायक महेश नेगी को धमकी देकर रंगदारी मांगने का आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/09/2021
WhatsApp Image 2021-09-21 at 2.14.08 PM

अल्मोड़ा। बीती 20 मई को महेश सिंह नेगी विधायक द्वाराहाट द्वारा, थाना द्वाराहाट में अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मोबाइल नंबर पर कॉल कर एडिटिंग वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए रंगदारी मांग कर ब्लैकमेल किये जाने सम्बन्धी शिकायत दर्ज करायी गयी थी।
उपरोक्त संबंध में थाना द्वाराहाट में मुकदमा एफआईआर न0 15/2021 धारा 384/506 आई0पी0सी0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन द्वारा की जा रही थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पंकज भट्ट द्वारा मामले में पुलिस टीम तैयार कर ब्लैकमेलर की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को निर्देशित किये जाने के उपरान्त, उप निरीक्षक मोहन सिंह द्वारा साईबर सैल अल्मोड़ा से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए अथक मेहनत व लगातार दबिश के उपरान्त आरोपी का पश्चिम बंगाल में होना पाया गया।
विधायक को धमकी देने व रंगदारी मांगने के संबंध में आरोपी दिनेश शाह उम्र 22 वर्ष पुत्र राजदेव शाह निवासी 10/34 राधानाथ चौधरी रोड़ टंगरा कोलकाता से गिरफ्तार कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह सोशल मीडिया में लगातार सर्च कर यह जानकारी प्राप्त करता है कि किन-किन महत्वपूर्ण व्यक्तियों की कंट्रोवर्सी चल रही है, उसके उपरांत सोशल मीडिया के माध्यम से उनका मोबाइल नंबर प्राप्त कर एडिटिंग वीडियो बनाकर फर्जी सिम के माध्यम से कॉल करके रुपयों की मांग कर एवम फर्जी वीडियो/ फोटोग्राफ वायरल करने की धमकी देने में माहिर है। अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त मोबाईल व सिम बरामद किये गए हैं।

अज्ञात अपराधी का अनावरण करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

पुलिस टीम में यह रहे शामिल-
उ0नि0 मोहन सिंह सौन
का0 नारायण सिंह
का0 मौ0 शाहिद

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीटीकेआईटी द्वाराहाट में बाहरी युवती की नियुक्ति रद्द करने की मांग को धरना प्रदर्शन जारी
Next: बैजनाथ पुलिस टीम ने 01 गैर जमानती वारण्टी को किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.