Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सर गांव में शिविर लगाकर सुनीं जनसमस्याएं
  • उत्तरकाशी

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सर गांव में शिविर लगाकर सुनीं जनसमस्याएं

RNS INDIA NEWS 10/01/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी। सरबडियाड क्षेत्र के आठ गांव की पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़क समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर मंगलवार को सुदूरवर्ती सर गांव में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक दुर्गेश्वर लाल ने ग्रामीणों की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
शिविर में ग्रामीणों ने विशेष रूप से शिक्षा की बदहाली को लेकर अध्यापकों के गायब रहने व बारी-बारी से स्कूल खोलने व स्कूल में हफ्तों ताला बंद रहने की शिकायत की। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी पदमेंद्र सकलानी ने ग्रामीणों को भविष्य में क्षेत्र के किसी स्कूल में अध्यापक की गैर हाजिर को लेकर कोई दिक्कत न होने का भरोसा दिया। वहीं ग्रामीणों ने सरबडियाड के सभी स्कूलों में बायोमैट्रिक उपस्थिति लगानें की मांग की।
ग्रामीणों ने क्षेत्र की मुख्य निमार्णाधीन सर-बडियाड मोटर मार्ग का निर्माण गांव-गांव तक जल्द पूरा करने, गंगराली खड से मराडी पुल तक सड़क डामरीकरण कराने की मांग की। क्षेत्र के ग्रामीणों ने 8 गांव सर-बडियाड के बुजुर्गों एवं महिलाओं को पेंशन लेने 18 किमी पैदल गुंदियाट गांव जाने का दर्द बयां कर आठ गांव के बीच सर गांव में पोस्ट ऑफिस खोलने की मांग की। क्षेत्र के आठ गांव में गर्भवती, धात्री महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण समेत स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली को लेकर आठ गांव मध्य सर गांव में एलोपैथिक चिकित्सालय खोलनें‌ तथा एएनएम केंद्र डिंगाडी गांव में नियमित फार्मासिस्ट की तैनाती करने की मांग की।
ग्रामीणों ने 8 गांव की महिला व बुर्जुगों की पैंशन सहकारी समिति व पंजाब नेशनल बैंक से आवंटित होने को लेकर हर माह सरबडियाड के बीच सरगांव में पैंसन वितरण कैंप लगाने की बात कही ताकि पैंशन धारकों को 18 किमी गुंदियाट गांव न जाना पड़े। वहीं भू धंसाव क्षेत्र छानिका, गोल, किमडार व पौंटी गांव की मांग पर विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सिंचाई विभाग को प्रस्ताव तैयार करनें के निर्देश दिए ताकि शासन के संज्ञान में भूस्खलन क्षेत्रों के समाधान को लेकर योजना बन सके।
शिविर में डीपीसी सदस्य लोकेंद्र कंडियाल, रमेश बिजल्वाण, शीशपाल रावत, एसडीएम जितेंद्र कुमार, डॉ कपिल तोमर एवं तहसीलदार शीशपाल असवाल, रोशन वर्मा, पंकज सिंह राणा, धनंजय सिंह, अमित पंवार थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश भर में सांप्रदायिक एकता बनाए रखने के लिए कांग्रेस ही विकल्प: अतुल रावत
Next: बालेकी यूसुफपुर मेंकिसान की गोली मारकर हत्या

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.