Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विधायक चौहान ने किया शीतला नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास
  • देहरादून

विधायक चौहान ने किया शीतला नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 19/09/2021
rns featured image new

विकासनगर। कोविड संक्रमण में जनता का उपचार देने के साथ ही प्रदेश सरकार ने विकास के पहिए को भी नहीं रुकने दिया। कोविड काल के दौरान कई योजनाओं को स्वीकृति मिली, जो प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। हालांकि कोविड संक्रमण के कारण इन योजनाओं को धरातल पर उतारने में कुछ वक्त लगा, लेकिन अब विकास की सभी योजनाओं पर तेजी से काम शुरू हो गया है। सभी योजनाएं अपने निर्धारित समय में पूरी हो जाएंगी। उक्त बातें विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान ने शिलान्यास कार्यक्रम में कहीं। विधायक चौहान रविवार को शीतला नदी पर करीब तेरह करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का भूमि पूजन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इस पुल का शिलान्यास लोक सभा चुनाव से कुछ समय पहले किया गया था। पुल बनने से करीब दो दर्जन गांवों के ग्रामीणों को बरसात में भी सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। पुल निर्माण की मांग लंबे समय से स्थानीय जनता कर रही थी। बताया कि पुल का निर्माण कार्य इसी सप्ताह शुरू कर दिया जाएगा। बताया कि जल्द ही नावघाट में यमुना नदी पर हिमाचल प्रदेश को उत्तराखंड से जोडऩे वाले पुल का निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा। इस पुल के लिए केंद्र सरकार की ओर 43 करोड़ का बजट स्वीकृत हो चुका है। उन्होंने कहा कि साल भर यातायात की सुगम सुविधा मुहैया कराने के लिए सरकार सडक़ों का जाल बिछा रही है। कहा कि विकासनगर विधान सभा में जितने विकास कार्य इन साढ़े चार साल में हुए हैं, उतने पिछले सत्रह साल में नहीं हुए हैं। इस दौरान सभासद धर्मेंद्र ठाकुर, ब्लॉक प्रमुख जसविंद सिंह, जिला पंचायत सदस्य अंजू देवी, नीरू देवी, रचिता ठाकुर, फतेह आलिम, मुकेश शर्मा, सद्दाम, रिकेश शर्मा, जयंती पटवाल, सविता ध्यानी, रोशन नेगी, नीरज ठाकुर, नीरज चौहान, प्रदीप सोनी, सूरत सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रपति को दी गरिमापूर्ण विदाई
Next: वन क्षेत्राधिकार आवास खस्ताहाल, कभी भी हो सकता है ध्वस्त

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.