Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विधायक चौहान ने किया सांस कार्यक्रम का शुभारंभ
  • देहरादून

विधायक चौहान ने किया सांस कार्यक्रम का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 13/11/2022
rns featured image new

सांस कार्यक्रम का पछुवादून में प्रभावी क्रियान्वयन करें: मुन्ना चौहान

विकासनगर। नगर पालिका के पंडित देवीदत्त टाउन हॉल में आयोजित सांस कार्यक्रम में वक्ताओं ने निमोनिया से होने वाली बच्चों की मौत पर चिंता जताई। वक्ताओं ने कहा कि निमोनिया से होने वाली लगभग आधी मौतें वायु प्रदूषण से जुड़ी हैं। इसमें इंडोर वायु प्रदूषण भी मुख्य कारक है। भारत सरकार की ओर से शुरू किए गए सांस कार्यक्रम का नगर पालिका के पंडित देवीदत्त टाउन हॉल में विधायक मुन्ना चौहान ने शुभारंभ किया। विधायक ने बताया कि 5 वर्ष तक के बच्चों में मृत्यु के कारणों में से निमोनिया एक प्रमुख कारण है। हजारों बच्चे प्रतिवर्ष निमोनिया से संक्रमित हो जाते हैं। पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में निमोनिया के कारण होने वाली मृत्यु अन्य संक्रामक रोगों से होने वाली मृत्यु की तुलना में काफी अधिक है। निमोनिया से होने वाली शिशु मृत्यु दर पर रोक लगाना इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि सांस कार्यक्रम का पछुवादून में प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करें। सीएमएस डा. विजय सिंह ने बताया कि निमोनिया फेफड़ों में होने वाला संक्रमण है। निमोनिया से होने वाली लगभग आधी मौतें वायु प्रदूषण से जुड़ी हैं, इसमें इंडोर वायु प्रदूषण भी मुख्य कारक है। उन्होंने बच्चों में निमोनिया का आकलन, वर्गीकरण एवं प्रबंधन के लिए प्रोटोकॉल, 2 माह से 59 माह तक के बच्चों में निमोनिया प्रबंधन, निमोनिया प्रबंधन संबंधित उपकरणों का उपयोग एवं तीव्र श्वसन संक्रमण के लिए दवा की खुराक विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं द्वारा जनता को दी जाने वाली सेवाओं और उनके सामने आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं से भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा सीधा संवाद किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा, ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह, डा. नरेंद्र चौहान, डा. मंजू राणा, डा. अमित अग्रवाल, डा. टीएस डुंगरियाल, डा. अमित कटियार, डा. हिमाद्री रौंकली पांगती आदि मौजूद रहे।
सीएमएस डा. विजय सिंह ने बताया कि सांस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय में जागरूकता पैदा करना, निमोनिया की पहचान करने में सक्षम करने के लिए देखभालकर्ता को जागरूक करना, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से निमोनिया के मिथकों और धारणाओं के बारे में व्यवहार परिवर्तन करना है। कार्यक्रम के तहत शिशु मृत्यु दर को रोकने के लिए प्रभावी उपाय किए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्या है एक्वा योग? जानिए इस मुश्किल योगासन का तरीका और फायदे
Next: रुद्रपुर में कक्षा आठ के छात्र को दोस्तों ने मारी गोली

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.