Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर में कक्षा आठ के छात्र को दोस्तों ने मारी गोली
  • ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में कक्षा आठ के छात्र को दोस्तों ने मारी गोली

RNS INDIA NEWS 13/11/2022
tamancha katta

रुद्रपुर। खेड़ा में किसी बात पर हुए विवाद के बाद बाइक सवार दो दोस्तों ने आठवीं के छात्र पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली छात्र के बायें हाथ में लगी और वह लहुलूहान होकर वहीं गिर गया। यह देख आसपास के लोग एकत्र हुए तो हमलावर किशोर वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने फरार हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दक्ष चौराहा बालाजी विहार फुलसुंगा निवासी रामरतन का 15 वर्षीय पुत्र अमन विजडम पब्लिक स्कूल में आठवीं का छात्र है। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह अमन घर में ही था। इसी बीच खेड़ा निवासी उसके दो दोस्त बाइक से आए और अमन को किक्रेट खेलने के लिए बुला ले गए। बताया जा रहा है कि खेड़ा में सरकारी स्कूल के पास किसी बात पर उनका विवाद हो गया। इस पर एक साथी ने अमन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली अमन के बायें हाथ में जा लगी। इससे अमन लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे होने लगे। यह देख दोनों हमलावर किशोर वहां से फरार हो गए। सूचना पर रम्पुरा चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। साथ ही लोगों की मदद से घायल अमन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमन के पिता ने बताया कि अमन की किसी से रंजिश नहीं है। उन्हें नहीं पता कि उनके पुत्र को गोली क्यों मारी। उन्होंने रम्पुरा चौकी में दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर सौंपी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक चौहान ने किया सांस कार्यक्रम का शुभारंभ
Next: धूमधाम से मनाया साईं ध्यान केन्द्र का स्थापना दिवस

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान समेत तीन दुकानों में चोरी का खुलासा

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसएसबी जवानों ने जगबुड़ा नदी में डूब रहे नेपाली बुजुर्ग की बचाई जान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.