Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विधायक चौहान ने किया ढकरानी में 4.39 करोड़ की लागत से बनने वाली नलकूप योजना का शिलान्यास
  • देहरादून

विधायक चौहान ने किया ढकरानी में 4.39 करोड़ की लागत से बनने वाली नलकूप योजना का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 02/11/2022
rns featured image new

विकासनगर। ढकरानी के ग्रामीणों को अब भविष्य में पेयजल किल्लत से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। जल जीवन मिशन के तहत विधायक मुन्ना चौहान ने बुधवार को ढकरानी में 4.39 करोड़ की लागत से बनने वाली नलकूप योजना का शिलान्यास किया। योजना के तहत गांव में नई पेयजल लाइनें भी बिछाई जाएगी। आबादी के लिहाज से विकासनगर ब्लॉक की सबसे बड़ी पंचायत ढकरानी में गर्मी के मौसम में अक्सर पेयजल संकट गहरा जाता है। करीब बीस हजार की आबादी वाले ब्लॉक के निचली बस्तियों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचता है, जिससे लो प्रेशर की समस्या भी बनी रहती है। विधायक ने कहा ग्रामीणों की समस्या को देखते नई नलकूप योजना स्वीकृत की गई है। बताया कि संबंधित अधिकारियों को गर्मी के मौसम तक योजना पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विकासनगर विधान सभा क्षेत्र के गांवों में 150 करोड़ की लागत से पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है। अधिकांश योजनाओं का अस्सी प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। आने वाले गर्मी के मौसम में क्षेत्र की जनता को पेयजल किल्लत से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि बिजली और पानी की समस्या से ग्रामीणों को निजात दिलाने के लिए सरकार हर संभव कार्य कर रही है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह, इसबदीन माटू, जलकल अभियंता जयपाल सिंह चौहान, जेएस सजवाण, आलेंद्र कुमाईं, राजेंद्र जोशी, अनिल चौधरी, क्षेपं सदस्य इश्तियाम, जहूर हसन, भूरा हसन, नाजिम, अरविंद, उदित रावत, इसरार, सौरभ गुप्ता, साजिद आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम ने दिए सिंचाई विभाग एवं लोनिवि अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़क के मरम्मत कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश
Next: छात्र-छात्राओं को बताई डाक विभाग की योजनाएं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.