Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • विधायक चैंपियन की भाजपा में हुई वापसी, विधायक कर्णवाल को भी मिला क्षमा दान
  • उत्तराखंड
  • राजनीति

विधायक चैंपियन की भाजपा में हुई वापसी, विधायक कर्णवाल को भी मिला क्षमा दान

RNS INDIA NEWS 24/08/2020
11- (1)

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने आज खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन जिन्हें अनुशासनहीनता के मामले में 13 माह पूर्व भाजपा से निष्काशित किया गया था द्वारा माफी माँगने व भविष्य में अनुशासन का पालन करने के लिखित वचन के बाद पुन: भाजपा में वापसी की घोषणा की। उन्होंने विधायक देशराज कर्णवाल जिन्हें अनुशासनहीनता पर नोटिस दिया गया था को भी क्षमा दिए जाने की घोषणा भी की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने आज अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए उक्त घोषणायें करते हुए कहा कि कुंवर प्रणव चैम्पियन जिन्हें 13 माह पूर्व अनुशासन हीनता पर पार्टी से निष्काशित कर दिया गया था की भाजपा में वापसी की इच्छा व विधायक देश राज कर्णवाल जिन्हें अनुशासन हीनता पर नोटिस दिया गया थे के आवेदन पर कुछ समय से विचार किया जा रहा था। जिसमें कुंवर प्रणव चैंपियन जी विधायक खानपुर, विधायक देशराज कर्णवाल दोनो लिखित रूप से अपनी गलती पर खेद व्यक्त कर चुके हैं। इसी क्रम में दोनों विधायकों को कल पार्टी द्वारा बुलाया गया जिसमें खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन व विधायक देशराज कंडवाल ने अपनी गलती पर खेद व्यक्त करते हुए पुन: क्षमा मांगी और कहा कि भविष्य में वे पार्टी की रीति-नीति अनुशासन का पालन करेंगे और गलती की पुनरावृत्ति नहीं करेंगे। बंशीधर भगत ने कहा कि संगठन कोर कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया कि खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को पार्टी में वापस लिया जाता है तथा देशराज कर्णवाल को भी क्षमा दान दिया जाता है। यह निर्णय पार्टी द्वारा लिया गया इसलिए मैं श्री कुंवर की पार्टी में वापसी व श्री कर्णवाल को भी क्षमा किए जाने की घोषणा करता हूँ। श्री भगत ने कहा कि विगत 1 वर्ष जबसे कुंवर प्रणव चैंपियन को पार्टी से निष्कासित किया गया यह देखने वाला विषय रहा कि इनके स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन आया और इस बात की मुझे खुशी है मुझे उम्मीद है कि भविष्य में यह दोनों विधायक इस प्रकार की कोई भी गलती नहीं करेंगे , ऐसा दोनों ने वायदा भी किया है। कुंवर प्रणव चैंपियन ने इस मौके पर कहा कि मैं मीडिया के सामने आप सभी व उत्तराखंड की जनता से भूलवश हुई अपनी गलती के लिए क्षमा चाहता हूं। श्री चैंपियन ने कहा कि मेरी दादी रानी सरस्वती देवी पौड़ी जिले के लैंसडौन पट्टी जोशना द्वारीखाल ठाकुर बिष्ट परिवार से हैं मेरे शरीर में आधा खून उत्तराखंड पहाड़ का है इसलिए उत्तराखंड मेरी मातृभूमि है और यदि मुझसे भूल बस कोई गलती भी हो जाए तो एक मां अपने बच्चे को माफ कर देती है। इसलिए मैं आपसे और उत्तराखंड की जनता से पुन: माफी मांगते हुए भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं होने का वादा करता हूं। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ देवेन्द्र भसीन ने किया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री (संगठन) अजय कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी कुलदीप कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल प्रवक्ता विनय गोयल, बिपिन कैंथोला, प्रदेश मंत्री आदित्य चैहान, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, मनवीर चैहान, सुनील सैनी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कश्मीर में आतंकवादियों ने की एक और भाजपा नेता की हत्या!
Next: 20 हजार तीर्थयात्री कर चुके चार धाम के दर्शन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.