Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विधानसभा में बैकडोर भर्ती की ईडी जांच हो
  • देहरादून

विधानसभा में बैकडोर भर्ती की ईडी जांच हो

RNS INDIA NEWS 10/09/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने विधानसभा में भर्ती घपले और आय से अधिक संपत्ति की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)से कराने की मांग की है। शनिवार को त्रिवेणी घाट स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता में कांग्रेस नेता रमोला ने कहा कि विधानसभा में बैकडोर से भर्ती को विपक्ष सहित सत्ता पक्ष के लोग भी गलत मान रहे हैं। आरोप लगाया कि ऐसी भर्तियां आर्थिक लाभ के लिए हुई है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इस चुनाव से कुछ महीने पहले क्षेत्र के एक बड़े नेता ने परिवार वालों के नाम से करोड़ों की संपत्ति खरीदी है, इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। बैकडोर से भर्ती उत्तराखंड के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के साथ छल है। रमोला ने बताया कि कांग्रेस आईटी सेल के सचिव अभिनव मलिक ने 1 जनवरी 2022 को सोशल मीडिया के माध्यम से उन नियुक्तियों के होने की अग्रिम सूचना उजागर की थी। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी से बैक डोर से भर्ती की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पत्रकार वार्ता में पार्षद शकुंतला शर्मा, राकेश मियां, देवेंद्र प्रजापति, अजीत सिंह, भगवान सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।

विवादित खसरे का मामला उठाया
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने हरिद्वार रोड स्थित भरत विहार में विवादित खसरे का मामला उठाया। आरोप लगाया कि तत्कालीन एसडीएम ने विवादित खसरे में संपत्ति खरीद के बाद अनापत्ति प्रमाण दिया। जबकि विवादित खसरे में कई लोगों के नाम से प्लॉट है, लेकिन अभी तक किसी को अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। लोग तहसील के चक्कर काटने को मजबूर हैं। रमोला ने आरोप लगाया कि सत्ता की हनक के चलते विवादित खसरे की अनापत्ति के साथ नगर निगम के अभिलेखों में संपत्ति दर्ज होना आश्चर्य की बात है। इन सभी प्रकरणों की ईडी जांच होनी चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाई में गिरा तारकोल से भरा टैंकर, चालक की मौत, हेल्पर घायल
Next: पूर्णागिरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने वकीलों को किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.