Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विदेश में नौकरी का झांसा दे ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

विदेश में नौकरी का झांसा दे ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  विदेश भेजने झांसा दे युवाओं से लाखों रुपये ठगकर फरार हुए एक आरोपी को पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कई युवाओं को सिंगापुर और अन्य देशों में नौकरी के नाम पर 36 लाख रुपये से ज्यादा ठगे थे। उसके खिलाफ देश के कई शहरों में इस तरह की ठगी के मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि संजय खत्री निवासी दयाकोट, अस्कोट, तहसील डीडीहाट, पिथौरागढ़ और सोनिया निवासी रायपुर की शिकायत पर डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ितों ने बताया था कि वे ईसी रोड स्थित मीट अप ग्लोबल फर्म के डायरेक्टर भारत कुमार नर्वानी व उसके सहयोगियों के संपर्क में आए थे। इस फर्म ने उन्हें सिंगापुर और दूसरे देशों में नौकरी के लिए भेजने के नाम पर कुल 36.30 लाख रुपये ठगे थे। पुलिस ने जांच शुरू की तो सबसे पहले इस फर्म के खातों को फ्रीज करा दिया गया। इसके बाद से आरोपी नर्वानी लगातार पुलिस से बचकर भाग रहा था। इस बीच पता चला कि वह ग्रेटर नोएडा स्थित एक फ्लैट में रह रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने भारत कुमार नर्वानी उर्फ नीरज निर्वाणी निवासी पैसेफिक गोल्फ एस्टेट सहस्रधारा रोड को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने इस बीच कई ठिकाने बदले थे। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसने ईसी रोड पर यह कार्यालय खोला था। इसका किरायानामा उसने अपनी पत्नी के नाम पर बनवाया था। निर्वानी के संपर्क सिंगापुर के कुछ एजेंटों से थे। इनके माध्यम से वह युवाओं को विदेश भेजने का काम करता था। उसके खिलाफ दिल्ली व अन्य स्थानों पर धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हुए तो उसने अपनी कंपनी की दो युवतियों के नाम पर बैंक खाते खुलवा लिए। इन्हीं खातों में वह युवाओं से ठगे रुपयों को जमा कराता था। एसएसपी ने बताया कि जांच में उसके कई और जगहों से भी ठगी करने का मामला सामने आया है। इसकी जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेसिक शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग की तिथि बदलने की मांग
Next: मनीष सिसोदिया की पदयात्रा अब 16 अगस्त से शुरू होगी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.