Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मनीष सिसोदिया की पदयात्रा अब 16 अगस्त से शुरू होगी
  • राष्ट्रीय

मनीष सिसोदिया की पदयात्रा अब 16 अगस्त से शुरू होगी

RNS INDIA NEWS 15/08/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 17 महीने बाद जेल से छूटकर बाहर आ चुके हैं। इसके बाद उन्होंने पार्टी का कामकाज संभाल लिया है। वह लगातार विधायकों, पार्षदों के साथ बैठक कर रहे हैं।
मनीष सिसोदिया बुधवार से ही अपनी पदयात्रा शुरू करने वाले थे, लेकिन स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने उनसे यात्रा को स्थगित करने के लिए कहा। अब यह यात्रा 16 अगस्त से दिल्ली में शुरू होगी।
दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पदयात्रा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया बीजेपी की केंद्र सरकार की साजिशों को परास्त कर 17 महीने बाद आजाद हुए हैं। वह दिल्ली की जनता से मिलने के लिए आज ग्रेटर कैलाश से पदयात्रा शुरू करने वाले थे। लेकिन दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस पदयात्रा को स्वतंत्रता दिवस की वजह से एक-दो दिन के लिए टाल दिया जाए।
अब यह पदयात्रा 14 अगस्त की जगह 16 अगस्त को उसी स्थान, ग्रेटर कैलाश से शुरू होगी। सौरभ भारद्वाज ने बताया कि शाम 5 बजे ग्रेटर कैलाश के डीडीए कॉलोनी से यह यात्रा शुरू होगी और मनीष सिसोदिया दिल्ली के हर एक व्यक्ति, हर एक घर तक पहुंच कर उनसे मिलेंगे।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस से किसी तरीके का कोई विवाद नहीं चाहते। इसलिए, जब पुलिस ने यह सलाह दी, तो हमने उस पर तुरंत हामी भर दी। मामला सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा हुआ है। हम सभी स्वतंत्रता दिवस का सम्मान करते हैं। इसलिए हम इस पदयात्रा की तारीख को दो दिन आगे बढ़ा रहे हैं ताकि किसी को कोई दिक्कत ना हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विदेश में नौकरी का झांसा दे ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
Next: ट्रेन के गार्ड ने दिव्यांग को धक्का देकर नीचे उतारा, बदसलूकी का वीडियो वायरल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.