Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विदेश भेजने का झांसा देकर युवकों से लाखों की ठगी
  • देहरादून

विदेश भेजने का झांसा देकर युवकों से लाखों की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/09/2022
rns featured image new

देहरादून। कबूतरबाज गैंग ने विदेश में नौकरी पर भेजने का झांसा देकर नौ लोगों से एक-एक लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि वर्क वीजा और टिकट दिलाने का झांसा देकर यह रकम ली गई। पीड़ितों को काम पर जॉर्डन भेजने का झांसा दिया गया। धोखाधड़ी को लेकर सबरूद्दीन निवासी अजीजनगर, कप्तानगंज, कुशीनगर, यूपी ने तहरीर दी। वह और उसके दस परिचित राजपुर रोड पर मधुवन होटल के सामने गली में ए वन ट्रैवल एजेंसी नाम से दफ्तर चलाने वाले राशिद खान, युसुफ और अब्बास के संपर्क में आए। आरोप है कि सभी को विदेश में वर्क वीजा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीनों आरोपियों ने रकम ली। आरोप लगाया कि इसके बाद सभी को दिल्ली बुलाया। वहां पहुंचे तो कोई नहीं मिला। तीनों आरोपी अपने नंबर और दफ्तर बंद करके फरार हैं। इंस्पेक्टर डालनवला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़ित यूपी और बिहार के रहने वाले हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नियुक्ति मांग को एलटी चयनित अभ्यर्थियों का सचिवालय कूच
Next: राज्य कार्मिकों ने डाउनग्रेड नीति वापस लेने की मांग की

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.