Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विक्टोरिया प्रीमियर लीग में शिव शक्ति और विक्टोरिया टीमों ने दर्ज की जीत
  • अल्मोड़ा

विक्टोरिया प्रीमियर लीग में शिव शक्ति और विक्टोरिया टीमों ने दर्ज की जीत

RNS INDIA NEWS 06/09/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर के हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी विक्टोरिया प्रीमियर लीग-2025 के दूसरे दिन दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दिन का पहला मैच शिव शक्ति और अल्मोड़ा क्रिकेटर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर अल्मोड़ा क्रिकेटर्स ने पहले बल्लेबाजी चुनी और निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 169 रन बनाए। टीम की ओर से संतोष जोशी ने 31 गेंदों में ताबड़तोड़ 56 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिव शक्ति की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15.3 ओवर में छह विकेट पर 172 रन बनाकर जीत अपने नाम की। टीम के विजय बोरा ने मात्र 30 गेंदों में 75 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि मोहन भट्ट ने 13 गेंदों में 34 रन जोड़े। विजय बोरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। गेंदबाजी में कमल बिष्ट ने तीन ओवर में 31 रन देकर दो विकेट झटके। दूसरा मुकाबला विक्टोरिया और अल्मोड़ा चैलेंजर्स के बीच हुआ। टॉस जीतकर अल्मोड़ा चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 167 रन बनाए। जवाब में विक्टोरिया की टीम ने 17 ओवर में छह विकेट पर 169 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच भरत अधिकारी रहे, जिन्होंने 18 गेंदों पर 27 रन बनाए और गेंदबाजी में चार ओवरों में 32 रन देकर दो विकेट चटकाए। मैच में अम्पायरिंग की जिम्मेदारी सत्येन्द्र कुमार सिंह और शमशाद अल्वी ने निभाई। स्कोरिंग मयंक और अभय ने की, जबकि उद्घोषणा अनिल टम्टा और ग्राउंड्स मैन की भूमिका किशन लाल ने निभाई। इस अवसर पर विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, सचिव जगदीश चौहान, उपाध्यक्ष ललित कनवाल, कोषाध्यक्ष रोहित भट्ट सहित गौरव कुमार, दीप चंद्र जोशी, पप्पू जोशी, अनिल कनवाल, सूरज परिहार, संजय वर्मा और कैलाश मेहरा मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाविद्यालय की छात्राओं ने सीखा बेसिक व्हाइट वाटर कयाकिंग कोर्स
Next: फर्जी डॉक्टर और कस्टम अफसर बनकर 50 लाख की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.