Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • महाविद्यालय की छात्राओं ने सीखा बेसिक व्हाइट वाटर कयाकिंग कोर्स
  • रुद्रप्रयाग

महाविद्यालय की छात्राओं ने सीखा बेसिक व्हाइट वाटर कयाकिंग कोर्स

RNS INDIA NEWS 06/09/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग के बैचलर ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट (बीटीएम) की छात्राओं ने टिहरी झील में आयोजित 14 दिवसीय महिला बेसिक व्हाइट वाटर कयाकिंग कोर्स में भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से किया गया। प्रशिक्षण में कुल 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें रुद्रप्रयाग महाविद्यालय की सात छात्राएं शामिल थी। प्रतिभागियों में मेघा नेगी, अवंतिका, सानिया, प्राची बिष्ट, दीपिका बिष्ट, रिया और अंजली प्रमुख रहीं। पर्यटन विषय के सहायक प्राध्यापक एवं एडवेंचर विशेषज्ञ डॉ विक्रम वीर भारती ने बताया कि पर्यटन अध्ययन से जुड़े विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के साहसिक पाठ्यक्रम कौशल विकास को लेकर अत्यंत आवश्यक हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशुतोष त्रिपाठी ने छात्राओं की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण न केवल छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, बल्कि उनके उज्ज्वल करियर की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। इस मौके पर प्रतिभागियों को भूपेंद्र सिंह, ऋषि राणा, प्रियंका राणा और आईटीबीपी अधिकारी, जल क्रीड़ा विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम-पोषण योजना में गबन की जांच एसआईटी को सौंपी
Next: विक्टोरिया प्रीमियर लीग में शिव शक्ति और विक्टोरिया टीमों ने दर्ज की जीत

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.