Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वेतन नहीं मिलने से बेरंग हुई दून अस्पताल के कर्मचारियों की होली
  • देहरादून

वेतन नहीं मिलने से बेरंग हुई दून अस्पताल के कर्मचारियों की होली

RNS INDIA NEWS 24/03/2024
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।  दून अस्पताल में लगे उपनल के करीब 300 कर्मचारियों की होली वेतन नहीं मिलने से बेरंग हो गई है। उनमें अफसरों एवं लेखा, अकाउंट और प्रशासनिक अनुभाग के प्रति जबरदस्त आक्रोश है। कर्मचारियों का कहना है कि वह पिछले एक सप्ताह से अफसरों एवं संबंधित अनुभागों के कर्मचारियों के चक्कर काट रहे थे, लेकिन किसी अफसर ने सुध नहीं ली। अफसरों के संरक्षण से कुछ कर्मचारी लापरवाह बने हैं, कर्मचारियों के वेतन को लेकर बिल्कुल संजीदगी नहीं दिखाई। सूत्रों ने बताया कि पहले अस्पताल स्तर पर देरी से प्रक्रिया हुई, उसके बाद कॉलेज में बिल दबाए बैठे रहे। ट्रेजरी में बिल देरी से पहुंचने की वजह से छुट्टियों के चलते वेतन ही जारी नहीं हो सका। उधर, दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कर्मचारियों में समन्वय नहीं होने की बात भी सामने आई है। वहीं, होली पर डॉक्टरों एवं कर्मचारियों को करीब डेढ़ करोड़ का इंसेंटिव देने का दावा भी हवाई साबित हुआ। संबंधित अनुभाग के कर्मचारियों ने विभागों से मिले डाटा की केलकुलेशन ही नहीं की। जिससे इंसेंटिव अटक गया। कर्मचारियों का कहना है कि होली पर पहली बार ऐसा हुआ वेतन-इंसेंटिव नहीं मिला। फरवरी का वेतन नहीं मिलने से उनके घर का किराया, राशन तक का संकट आन पड़ा है। ऐसे में होली तो क्या ही मनाएंगे। एमएस डॉ।  धनंजय डोभाल का कहना है कि नियमित कर्मचारियों, टीडीएस वालों का वेतन मिल गया है। उपनल का ट्रेजरी में बिल है, जल्द वेतन मिल जाएगा। इंसेटिव के लिए केलकुलेशन की जा रही है।

आयुर्वेद विवि में हाल बेहाल, चार माह से वेतन नहीं मिल पाया
आयुर्वेद विवि में चार माह से उपनल एवं पीआरडी का वेतन नहीं मिला। उनकी होली फीकी मनेगी। कर्मचारी नेता अशोक कुमार का कहना है कि कर्मचारियों के लिए अफसर बिल्कुल फिक्र नहीं करते। वह उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर कर्नाटक खोला में रात्रि को चल रहा खड़ी होली गायन
Next: कार से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 02 गिरफ्तार

Related Post

weather image
  • देहरादून

16 और 17 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
Dhami pic new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में 6 प्रस्तावों पर मुहर

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

तिब्बती मार्केट में सरेराह युवक की गोली मारकर हत्या

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 फरवरी
  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.