Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 16 और 17 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार
  • देहरादून

16 और 17 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार

RNS INDIA NEWS 11/02/2026
weather image

देहरादून (आरएनएस)। उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 13 और 16 फरवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिनके प्रभाव से राज्य के पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज बदलेगा।

विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 फरवरी से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा या बर्फबारी हो सकती है। 17 फरवरी को भी इन जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम खराब रहने और हल्की वर्षा या बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है। साथ ही कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि दोनों पश्चिमी विक्षोभ अधिक मजबूत नहीं हैं, इसलिए मैदानी क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। हालांकि सुबह और रात के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों की घाटियों में भी इस सप्ताह कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है।

तापमान के संदर्भ में विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। फिलहाल राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का मौसम सामान्य बना रहेगा, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, गृह मंत्रालय ने जारी किया प्रोटोकॉल
Next: भैंसवाड़ा फार्म में निर्माणाधीन गौशाला की प्रगति पर जिलाधिकारी रख रहे नजर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.