Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • वेतन नहीं मिलने पर शिक्षक नहीं मनाएंगे दीपावली
  • पौड़ी

वेतन नहीं मिलने पर शिक्षक नहीं मनाएंगे दीपावली

RNS INDIA NEWS 15/10/2025
default featured image

पौड़ी(आरएनएस)। प्रदेश के राज्य सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्राथमिक व जूनियर हाई स्कूलों के शिक्षक व कर्मचारी वेतन के लिए बजट जारी नहीं होने से दीपावली नहीं मना पायेंगे। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा व प्रांतीय महामंत्री ने बताया कि प्रदेश के प्राथमिक व जूनियर हाई स्कूलों के शिक्षकों को अभी तक सितंबर माह का वेतन नहीं मिला है। जबकि अगले सप्ताह दीपावली का त्योहार है। ऐसे में वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों ने इस वर्ष दीपावली नहीं मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने शासन प्रशासन व मुख्यमंत्री से वेतन शीघ्र ही आहरित करने की मांग की है ताकि प्राथमिक व जूनियर हाई स्कूलों के शिक्षक, कर्मचारी व उनके परिवार भी खुशी से दीपावली पर्व मना सके।
शिक्षक संघ ने सीएम व शिक्षा मंत्री का जताया आभार पौड़ी(आरएनएस)। अशासकीय राज्य सहायता प्राप्त विद्यालयों के संगठन उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने अशासकीय विद्यालयों के छात्र -छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित करने पर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का आभार जताया है। संगठन की ऑनलाइन बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा व प्रांतीय महामंत्री डॉ. महावीर सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार द्वारा अशासकीय विद्यालयों के गरीब छात्र-छात्राओं को भी राजकीय विद्यालयों की भांति निशुल्क पुस्तकें व नोटबुक वितरण की घोषणा करना एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने सरकार से राजकीय विद्यालयों की भांति अशासकीय के छात्र -छात्राओं को आगामी वर्ष से निशुल्क ड्रेस भी दिए जाने की मांग की है। बैठक में प्रांतीय प्रवक्ता कैलाश थपलियाल, जिलाध्यक्ष पौड़ी भारत बिष्ट, जिलाध्यक्ष देहरादून महावीर मेहता, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय रावत, जिला उपाध्यक्ष पौड़ी अजय बिष्ट, कुलदीप थपलियाल, संदीप मैंदौला, संदीप रावत, सचिन बौठियाल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन व निगम की कार्रवाई, कई दुकानदारों के काटे चालान
Next: बिहार चुनाव : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, मैथिली ठाकुर को इस सीट से मिला टिकट

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर जनप्रतिनिधियों में रोष

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.