Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वीरांगना फेस्ट और रैंक सेरेमनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को किया सम्मानित
  • अल्मोड़ा

वीरांगना फेस्ट और रैंक सेरेमनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 03/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के मुख्य ऑडिटोरियम में 24 यूके गर्ल्स एनसीसी बटालियन द्वारा वीरांगना फेस्ट और रैंक सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया और विभिन्न पदों पर उन्हें रैंक प्रदान की गई। रैंक सेरेमनी में लांस कॉर्पोरल तनिष्का कपिल और प्राची गोस्वामी, कॉर्पोरल हिमानी, सार्जेंट निकिता मेहता, निधि मेहता, आकांक्षा पिलख्वाल, सीनियर सार्जेंट निशा नयाल, अंडर ऑफिसर बरखा मुस्यूनी, हर्षिता, तनुजा और सीनियर अंडर ऑफिसर सोनी राणा को सम्मानित कर रैंक प्रदान किए गए। महापौर अजय वर्मा ने एनसीसी कैडेट्स की अनुशासनप्रियता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि वे राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एनएसएस अधिकारी डॉ. देवेंद्र धामी ने छात्रों से परिपक्वता के साथ कार्य करने और देश सेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। डॉ. ललित जोशी ने अनुशासन के महत्व पर बल देते हुए कैडेट्स को जीवन में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं। परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने वीरांगना फेस्ट को प्रेरणादायी कार्यक्रम बताया और कैडेट्स से राष्ट्र को प्राथमिकता देने की अपील की। डॉ. ममता पंत ने 24 बटालियन की गतिविधियों और कैडेट्स की तैयारियों की जानकारी दी और बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा एनसीसी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एनसीसी को पाठ्यक्रम में शामिल करने की प्रक्रिया भी जारी है। कार्यक्रम में कैडेट्स ने देशभक्ति गीतों, शास्त्रीय नृत्य, कुमाऊंनी लोकनृत्य, नेपाली और गुजराती नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन कैडेट प्रेरणा ने किया। इस अवसर पर प्रो. रिजवाना सिद्दीकी, डॉ. चंद्र प्रकाश फुलोरिया, डॉ. गोकुल सिंह देवपा, डॉ. मनोज कार्की, इंजीनियर रवींद्र नाथ पाठक, रिया जोशी (एसयूओ), 24 व 77वीं बटालियन के कैडेट्स, पीआई स्टाफ और परिसर के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य और सिंचाई योजनाओं की निगरानी को लेकर धामी सरकार गंभीर, 15 स्वास्थ्य और 13 सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों को सौंपी गई अहम ज़िम्मेदारी
Next: मुख्यमंत्री ने किया स्वतंत्रता सेनानी शहीद केसरी चंद को नमन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.