Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • वेदों के पाठ के साथ ही होगा देवता का अवतरण
  • टिहरी

वेदों के पाठ के साथ ही होगा देवता का अवतरण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  टिहरी जिले के लोस्तु स्थित सुप्रसिद्ध घंटाकर्ण देवता मंदिर में इस बार देवता अवतरण चार वेदों की ऋचाओं के पाठ के साथ होगा। वेद मंत्रों से आह्वान केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग के वैदिक छात्र करेंगे। परिसर की टीम 15 दिसंबर को भजनों की प्रस्तुतियां भी देंगे। लोस्तु के घंडियालधार स्थित घंटाकर्ण मंदिर में आगामी 14 और 15 दिसंबर को नौ प्रहरीय यज्ञ (जात) आयोजित हो रहा है। इसमें देवता के प्रहर स्नान से पहले देवता अवतरण पर श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के छात्र चारों वेदों के मंत्रों का पाठ करेंगे। देवता स्नान के बाद छात्र भजन संध्या भी आयोजित करेंगे। छात्र इन दिनों इसके लिए पूर्वाभ्यास कर रहे हैं। जनसंपर्क अधिकारी और हिंदी प्राध्यापक डा. वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल ने यह जानकारी देते बताया कि मंदिर में प्रस्तावित अनुष्ठान में पहली बार परिसर से छात्र बड़ी संख्या में भागीदारी कर रहे हैं। इससे पहले परिसर की टीम ने 2017 की जात में भी भाग लिया था। परिसर निदेशक प्रो पीवीसी सुब्रह्मण्यम ने बताया कि श्री घंटाकर्ण देवता मंदिर समिति के आमंत्रण पर बच्चों को वेद मंत्रों का पाठ व भजन प्रस्तुतियों के लिए भेजा जा रहा है। विश्वविद्यालय परिसर का उद्देश्य अध्ययन -अध्यापन के साथ सामाजिक सरोकारों में भागीदारी करना भी है। वहीं घंटाकर्ण मंदिर समिति महासचिव उमेद सिंह मेहरा ने बताया कि अनुष्ठान की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। एसडीएम सोनियां पंत, तहसीलदार मानवेन्द्र बर्त्वाल, समिति अध्यक्ष सेनि कैप्टन सत्येसिंह भंडारी के अनुसार अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जखोली में पाण्डव लीला के दौरान भव्य कमल व्यूह का मंचन
Next: राशिफल 13 दिसंबर

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बीडीसी बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आक्रोश

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.