Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 11 की मौत, कई घायल
  • राष्ट्रीय

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 11 की मौत, कई घायल

RNS INDIA NEWS 14/04/2026
rns featured image new

सक्ति/रायपुर। मंगलवार को छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब दो बजे प्लांट में नियमित कार्य के दौरान अचानक तेज विस्फोट हुआ, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायलों को रायगढ़ स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायलों में से कई की हालत नाजुक है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है।

सूचना मिलते ही कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की। प्रशासन ने एम्बुलेंस और चिकित्सा टीमों को सक्रिय कर घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया।

प्रारंभिक तौर पर हादसे के पीछे तकनीकी खराबी या सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश देते हुए कहा कि इस दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा मानकों की समीक्षा के निर्देश भी दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समीक्षा अधिकारी परीक्षा में 29 अभ्यर्थी सफल, 4 जून को टंकण परीक्षा व सत्यापन
Next: इब्राहिमपुर मारपीट कांड में पुलिस ने तीन इनामी आरोपी दबोचे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.