Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बीमार वयोवृद्ध वरिष्ठ फुटबाल कोच हेतू आर्थिक मदद की मांग
  • अल्मोड़ा

बीमार वयोवृद्ध वरिष्ठ फुटबाल कोच हेतू आर्थिक मदद की मांग

RNS INDIA NEWS 24/08/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा। गंभीर रूप से बीमार वयोवृद्ध फुटबाल कोच मो. इदरीश बाबा की मदद के लिए खिलाड़ी, खेल प्रेमी व आम लोग लगातार आगे आ रहे हैं। जनप्रतिनिधियों व खेल प्रेमियों ने शासन से वरिष्ठ कोच बाबा के उपचार के लिए शासन से भी आर्थिक मदद की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर उनके माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। फुटबाल के माध्यम से रानीखेत को विशिष्ट पहचान दिलाने वाले तथा कई खिलाडिय़ों को फुटबाल के जरिए सफलता की बुलंदियों तक ले जाने वाले जाने-माने फुटबाल कोच इदरीश बाबा गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। एकाकी जीवन जी रहे बुजुर्ग कोच वर्तमान में मुफलिसी और बेबसी के दिन गुजारने को मजबूर हैं। इधर, बाबा के बीमार होने की जानकारी के बाद अब उनके शिष्य, खिलाड़ी, खेल प्रेमी, जनप्रतिनिधि व नागरिक उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बीमार बाबा को आर्थिक मदद की मांग जोर-शोर से उठ रही है। सोमवार को नगर के कुछ जनप्रतिनिधियेां इस संबंध में संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे से मुलाकात की। उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष संजय पंत, पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी, पत्रकार विमल सती, शेर सिंह राणा, पूर्व सभासद उमेश पाठक आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में डॉक्टरों की लापरवाही से मृतक आशा देवी के शोक संतृप्त परिवार से मिले विधानसभा उपाध्यक्ष, मदद का दिया आश्वासन
Next: राजेंद्र हत्याकांड के चार और आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.