Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कई वर्षों से बंद घर में बक्से से मिला मानव कंकाल, सनसनी फैली
  • देहरादून

कई वर्षों से बंद घर में बक्से से मिला मानव कंकाल, सनसनी फैली

RNS INDIA NEWS 08/06/2021
26-

ऋषिकेश। ऋषिकेश कोतवाली के श्यामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक पिछले कई वर्षों से बंद घर के भीतर बक्से से मानव कंकाल बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक देहात और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। श्यामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में ऋषिकेश बाइपास मार्ग रेलवे फाटक के समीप क्षेत्र के एक बिल्डर का काफी पुराना मकान है। कुछ वर्ष पूर्व बिल्डर का परिवार यहां से कहीं और शिफ्ट हो गया है। तब से यह मकान खाली है जो धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। इस भवन के बाहर कुछ दुकानें हैं। यहां समीप दुकानदारों को दुर्गंध महसूस होने पर उसने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक देहात स्वतंत्र कुमार, सीईओ ऋषिकेश डीसी डोंडियाल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह नेगी, थानाध्यक्ष रायवाला अमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। घर के भीतर कई बक्से रखे हुए थे। पुलिस की टीम ने जब एक बक्से को खोला तो उसके भीतर एक मानव कंकाल बरामद हुआ। शरीर का मांस वही गल चुका था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि यह मकान क्षेत्र के बिल्डर गंगाराम आडवाणी का है। वह परिवार सहित अन्य जगह शिफ्ट हो गए हैं। पिछले कई वर्षों से पुराने मकान में किसी का आना जाना नहीं है,घर बंद पड़ा है। उन्होंने बताया कि बक्से के अंदर मिला कंकाल महिला का है यह पुरुष का है अभी यह कह पाना मुश्किल है। जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। खाली घर के भीतर बक्से में शव बरामद होने की सूचना से आसपास सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने संबंधित भवन के आसपास क्षेत्र को रस्सी से कवर किया है। पुलिस अधीक्षक देहात स्वतंत्र कुमार ने बताया कि आसपास क्षेत्र में पिछले कई माह से लापता व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि यह शव जो अब कंकाल बन चुका है करीब छह माह पुराना है। इसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मिनी कन्टेनमेंट जोन में बीमार महिला के लिए पुलिस ने दवाइयां मंगवाकर पहुंचाई
Next: ट्विटर पर बड़े एक्शन करने को तैयार केंद्र सरकार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

निहंग सिखों के वापस लौटने से कुल्हाल बॉर्डर पर आवाजाही सामान्य हुई

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.