Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • वार्षिक खेल समारोह में छात्राओं ने दिखाया दमखम
  • नैनीताल

वार्षिक खेल समारोह में छात्राओं ने दिखाया दमखम

RNS INDIA NEWS 27/02/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  महिला डिग्री कॉलेज में मंगलवार से दो दिनी 21वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह शुरू हो गया है। पहले दिन छात्राओं ने 100, 200, 1500 मीटर दौड़ के साथ ही ऊंची कूद और गोला फेंक आदि स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। कॉलेज के मैदान में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. शशि पुरोहित ने किया। इसके बाद सर्वाधिक पदक प्राप्त करने वाली छात्रा कल्पना ने मशाल लेकर मैदान के चक्कर लगाए। खेल प्रभारी डॉ. गीता पंत ने अतिथियों को समारोह के तहत होने वाली स्पर्धाओं की जानकारी दी। जिसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट किया। चक्का फेंक में माया बिष्ट पहले, हेमा राणा दूसरे, निष्ठा आर्या तीसरे, गोला फेंक में हेमा रावत पहले, उमा दूसरे और मीनाक्षी पंत तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में लीला नयाल पहले, माया बिष्ट दूसरे, भूमिका तीसरे, लंबी कूद में लीला नयाल पहले, कल्पना बिष्ट दूसरे और पूनम सम्मल तीसरे स्थान पर रही। समारोह में आज (बुधवार) 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ का फाइनल और 1500 मीटर की दौड़, रस्सी कूद व रिले रेस कराई जाएगी। यहां वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. देवकी गिरि, डॉ. टीबी सिंह, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. रश्मि पंत, डॉ. फकीर नेगी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, छह दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार
Next: शिविर में 41 दिव्यांगों को बांटे सहायता उपकरण

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.