Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वरिष्ठ नागरिक को जमीन बेचने की डील कर सात लाख रुपये हड़पे
  • देहरादून

वरिष्ठ नागरिक को जमीन बेचने की डील कर सात लाख रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 10/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  वरिष्ठ नागरिक को जमीन बेचने की डील कर सात लाख रुपये हड़प लिए गए। इसके बाद न तो जमीन पर कब्जा दिया गया और न ही रकम वापस की गई। मामले में कोर्ट के आदेश पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक एसएस रावत ने न्यायालय में याचिका दायर की। रावत ने आरोप लगाया है कि प्रमिला भंडारी, उनके पति जितेन्द्र भंडारी निवासी लोअर कंडोली और जेठ हुकुम सिंह भंडारी निवासी केहरी गांव ने षडयंत्र रचते हुए फर्जी दस्तावेजों के जरिए उनसे धोखा किया । उन्होंने 11 अक्तूबर 2010 को आरकेडिया ग्रांट में 753 वर्गमीटर जमीन खरीदी थी। विक्रय पत्र के अनुसार, संपत्ति के पूरब दिशा में 25 फीट चौड़ा रास्ता दिखाया गया था, जो कि बाद में फर्जी निकला। रावत का आरोप है कि जब उन्हें पता चला कि संपत्ति पर जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है, तो उन्होंने आरोपियों से रास्ता मांगा। पुलिस में शिकायत की तो आरोपियों ने रावत को 30 फीट चौड़ा और 50 फीट लंबा भूमि का टुकड़ा बेचने की बात कही, जिसे रावत ने 7 लाख 20 हजार रुपये में खरीदा। रावत के मुताबिक उक्त भूमि का विक्रय पत्र आज तक उनके नाम नहीं किया गया और बार-बार टालमटोल की जाती रही। 12 फरवरी 2024 को आरोपियों ने उनके गेट को तोड़ दिया और अब वर्तमान रेट के अनुसार और पैसों की मांग कर रहे हैं। प्रेमनगर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया भारत रत्न पं.गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण
Next: धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.