Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वन्यजीव हमलों पर महिला कांग्रेस ने किया वन मुख्यालय पर प्रदर्शन
  • देहरादून

वन्यजीव हमलों पर महिला कांग्रेस ने किया वन मुख्यालय पर प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 06/12/2025
default featured image

देहरादून(आरएनएस)। प्रदेशभर में बाघ, भालू, हाथी, बंदर और जंगली सूअरों के बढ़ते हमलों को लेकर महिला कांग्रेस ने आज देहरादून स्थित वन मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा के नेतृत्व में हुए इस धरने में महिलाओं ने सरकार और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाएं। प्रदर्शन के दौरान आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने कहा कि पहाड़ी और मैदानी दोनों इलाकों में वन्यजीवों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे जनता को जान-माल और फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। देहरादून शहर के कैन्ट, सहस्त्रधारा, नथुवावाला, गुलरघाटी, बालावाला, डोईवाला सहित कई क्षेत्रों में हाथियों एवं बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले प्रदर्शन के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे जनता में भारी रोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग जनता की सुरक्षा के प्रति उदासीन है और विभाग की प्राथमिकताएं गलत दिशा में चली गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक डीएफओ कार्यालय में ट्रैंकुलाईजर गन और रस्सी-जाल की संख्या बढ़ाई जाएं, जंगली हाथियों की आबादी की ओर आवाजाही रोकने के उपाय तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएं, बंदर व जंगली सूअर बाड़ा योजना, जिसे पूर्व सरकार में बजट स्वीकृति मिली थी, उसे तुरंत क्रियान्वित किया जाएं, फसलों व जान-माल के नुकसान पर मुआवजा वितरण में तेजी लाई जाएं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विभाग प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है, जिससे जनता लगातार खतरों के बीच जीने को मजबूर है। महिला कांग्रेस ने प्रमुख वन संरक्षक को ज्ञापन सौंपकर वन्यजीव हमलों से पीड़ित जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने, प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई दल तैनात करने, बंदर-सुअर नियंत्रण योजनाओं को तत्काल लागू करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में उर्मिला थापा, पुष्पा पंवार, रेखा डिंगरा, अनुराधा तिवारी, बबीता सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशन कार्ड की ई-केवाईसी में आ रही दिक्कतों पर पार्षदों ने जताई नाराजगी
Next: मैक्स वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत; तीन घायल

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.