Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मैक्स वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत; तीन घायल
  • अल्मोड़ा

मैक्स वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत; तीन घायल

RNS INDIA NEWS 06/12/2025
WhatsApp Image 2025-12-06 at 17.42.41_11zon

अल्मोड़ा। द्वाराहाट क्षेत्र में शनिवार को एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिसमें चालक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना दोपहर करीब 1 बजे कोतवाली द्वाराहाट को मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राजस्व क्षेत्र जैतोली, ग्राम डूंगारखोला (पोस्ट नौबाड़ा) के पास मैक्स वाहन संख्या यूके 01 टीए 1046 द्वाराहाट से नौबाड़ा की ओर जा रही थी। रास्ते में वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। दुर्घटना के दौरान चालक प्रयाग दत्त मिश्रा वाहन से छिटककर करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही सीओ रानीखेत विमल प्रसाद और प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट विनोद जोशी पुलिस टीम के साथ स्ट्रेचर, रस्से और अन्य बचाव उपकरण लेकर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य तीन घायलों का उपचार जारी है। मृतक की पहचान प्रयाग दत्त मिश्रा (50 वर्ष), पुत्र भवानी दत्त मिश्रा, निवासी ग्राम डूंगारखोला, पोस्ट नौबाड़ा, तहसील द्वाराहाट के रूप में हुई है। घायलों में भगवती देवी (55 वर्ष), पिंकी (28 वर्ष) और अमित पुरोहित (20 वर्ष), तीनों निवासी डूंगारखोला, शामिल हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन्यजीव हमलों पर महिला कांग्रेस ने किया वन मुख्यालय पर प्रदर्शन
Next: कुम्भ मेला हमारी महान धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महापर्व : सीएम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.