Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वनाग्नि रोकथाम को लेकर ताकुला में आयोजित हुई वनाग्नि चौपाल
  • अल्मोड़ा

वनाग्नि रोकथाम को लेकर ताकुला में आयोजित हुई वनाग्नि चौपाल

RNS INDIA NEWS 19/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 15.30.32_11zon

अल्मोड़ा। विकासखंड ताकुला सभागार में मंगलवार को वनाग्नि चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें विकासखंड स्तरीय तथा ग्राम पंचायत स्तरीय वनाग्नि समितियों के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जंगलों में लगने वाली आग से जल स्रोतों, जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र को हो रहे नुकसान तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी एवं जिला स्तरीय वनाग्नि समिति के अध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में आयोजित कार्यक्रम में सहायक नोडल वनाग्नि और शीतलाखेत मॉडल के संयोजक गजेंद्र कुमार पाठक ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से वनाग्नि के कारणों और उसके प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जंगलों में आग लगने का मुख्य कारण चीड़, पिरूल या घास नहीं, बल्कि मानवीय हस्तक्षेप है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में सिविल, पंचायती और आरक्षित वनों का क्षेत्रफल करीब एक लाख तीस हजार हेक्टेयर है, जिसकी सुरक्षा के लिए सीमित संख्या में वन बीट अधिकारी और फायर वॉचर तैनात हैं। ऐसे में जंगलों को आग से बचाने के लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है।

खंड विकास अधिकारी केशर सिंह बिष्ट ने जलवायु परिवर्तन और वैश्विक तापवृद्धि के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए जंगलों को आग से सुरक्षित रखने पर जोर दिया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से मई और जून के दौरान खेतों और आबादी क्षेत्रों की आग को वन क्षेत्र तक पहुंचने से रोकने में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह बोरा, राजा यादव, विजय कैड़ा, महेंद्र सिंह बोरा, संदीप कुमार, वैश मोहम्मद, मोहित कुमार आर्या, हुकुम सिंह कुर्वाबी, भावना आर्या, कपिल पांडे, गिरिश चंद्र भट्ट, भुवन चंद्र आर्या, मनोज कुमार वर्मा, संतोष लोहनी, अर्जुन कुमार, अजय कुमार, भूपाल सिंह, सूरज बिष्ट, जलज पंत, जगदीश दानू, अमित खड़ाई और कुवर पाल सहित पंचायतीराज, ग्राम्य विकास, अग्निशमन और वन विभाग से जुड़े कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर
Next: निर्माणाधीन वृद्धाश्रम संपर्क मार्ग का डीएम ने किया निरीक्षण

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-03 at 17.44.34_11zon (1)
  • अल्मोड़ा

राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.