Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में 200 नदियां पुर्नजीवित और तीन सौ बुग्याल होंगे संरक्षित : वन मंत्री
  • देहरादून

उत्तराखंड में 200 नदियां पुर्नजीवित और तीन सौ बुग्याल होंगे संरक्षित : वन मंत्री

RNS INDIA NEWS 09/09/2024
rns featured image new

 

देहरादून(आरएनएस)। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने पहाड़ों में छोटी नदी, नालों और गधेरों पर मंडरा रहे अस्तित्व के खतरे पर चिंता जताते हुए उन्हें पुनर्जीवित करने के सरकार के संकल्प को दोहराया है। हिमालय दिवस पर नगर निगम सभागार में आयोजित हिमालय बचाओ अभियान कार्यक्रम में वन मंत्री ने कहा कि सरकार तकरीबन 200 छोटी नदियों, नालों, चाल-खाल के साथ ही साढ़े तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित करीब 300 बुग्यालों का संरक्षण करेगी। वन मंत्री ने हिमालय बचाओ अभियान को लेकर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के राज्य स्तर के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। वन मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि, पहाड़ में आम आदमी व जीवनशैली से सांस्कृतिक, पर्यावरणीय रुप से जुड़े वनों पर मंडरा रहे खतरे को सरकार भी महसूस करती है। हमारा जल भंडार तेजी से खत्म हो रहा है। बिना हिमालय, गंगा और वनों के मानवता की कल्पना भी मुश्किल है। ये नहीं रहे तो मानवता भी नहीं रहेगी। अनियंत्रित विकास ने हिमालय के संवेदनशील पर्यावरण पर गंभीर संकट खड़ा किया है। ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। बर्फबारी में कमी आ रही है। पहाड़ में नदी, झरने, वन और गंगा नहीं रहेगी तो मानव जीवन भी नहीं रहेगा। ‘जीरो वाटर कैपिटल के रुप में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर का उदाहरण दिया। जहां लोग भूगर्भ जल के खत्म होने की कगार के चलते अभूतपूर्व पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए जनसहभागिता जरुरी है। हमें वनों के प्रति अपनी जिम्मेदारी के भाव को बढ़ाना होगा। ग्लोबल वार्मिंग समाज के हरेक तबके के लिए भविष्य की सबसे बड़ी चुनौती है। पॉलीथिन का दुष्प्रभाव बढ़ता जा रहा है। इस पर अंकुश के लिए सामूहिक जागरण की जरुरत है। हिमालय बचाओ अभियान के तहत इस मुहिम को लगातार जारी रख रहा है। जन सहभागिता के इस तरह के कार्यक्रम समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता
हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के तहत ‘हिमालय की चुनौतियां विषय पर राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के विजेता भी सोमवार को देहरादून नगर निगम टाउन हॉल में सम्मानित किए गए। विजेताओं का फैसला तीन दिवसीय निर्णायक मंडल ने उत्तराखंड के 13 जिलों के 13 विजेताओं के वीडियो भाषण के आधार पर किया।
प्रथम- भूमिका भाकुनी, कक्षा-12, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा
द्वितीय- सरस्वती, कक्षा-12, पीएम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड, देहरादून
तृतीय- अभिनव कार्की, कक्षा-12, डॉन बॉस्को स्कूल पिथौरागढ़
तृतीय- शिवानी खर्कवाल, कक्षा-12, यूनिवर्सल इंटर कॉलेज चंपावत

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हल्द्वानी दंगे के मुख्य आरोपी अब्दुल की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट ने मांगी आपत्ति, दो हफ्ते बाद होगी सुनवाई
Next: एसएसजे विवि के छात्र सुपर-30 के जरिए करेंगे जेईई व नीट की निशुल्क तैयारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून अस्पताल में युवती से छेड़छाड़: भीड़ ने आरोपी को धुना

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

वन मंत्री ने किया बीज बम अभियान का शुभारंभ, 15 तक चलेगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.