Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • वन गुर्जर बस्ती घर में मगरमच्छ घुसने से मची अफरा तफरी
  • हरिद्वार

वन गुर्जर बस्ती घर में मगरमच्छ घुसने से मची अफरा तफरी

RNS INDIA NEWS 30/07/2023
rns featured image new

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव पदार्था स्थित वन गुर्जर बस्ती में एक व्यक्ति के घर में मगरमच्छ घुसने से अफरातफरी मच गई। परिवार के लोग दहशत में आ गये। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ते हुए गंगा में छोड़ा। रविवार को गुर्जर बस्ती स्थित याकूब के घर में मगरमच्छ घुस गया। जैसे ही उसके परिवार की नजर मगरमच्छ पर पड़ी तो परिवार के सदस्यों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर की आवाज सुनकर आस पड़ोस के काफी लोग भी मौके पर इकठ्ठा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन मगरमच्छ याकूब के घर से निकलकर दूसरे के घर के अंदर घुस गया। घर के सदस्यों ने भाग कर अपनी जान बचाई। राजा जी टाइगर रिजर्व पार्क के वन बीट अधिकारी सलीम के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मसक्कत के बाद मगरमच्छ को कमरे से बाहर निकाला। वनकर्मियों ने मगरमच्छ को रस्सी द्वारा बांधने के बाद कब्जे में लेकर भोगपुर स्थित गंगा में छोड़ दिया। बीट अधिकारी सलीम ने बताया मगरमच्छ को पकड़कर गंगा में छोड़ा गया है। मगरमच्छ ने किसी को हानि नहीं पहुंचाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मशरूम खाने से बीमार हुए लोगों को मिली अस्पताल से छुट्टी
Next: किशोरी से छेड़छाड़ कर रहे युवक की धुनाई

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.