Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • वकीलों ने दी 7 जून के बाद आंदोलन की चेतावनी
  • हरिद्वार

वकीलों ने दी 7 जून के बाद आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 05/06/2021
rns featured image new

रुडकी। लक्सर में वकीलों के दोनों संगठनों ने शनिवार को संयुक्त बैठक की। बैठक में उन्होंने बार के पूर्व अध्यक्ष के बेटे के खिलाफ कोतवाली पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे को फर्जी बताकर तत्काल वापस लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर मुकदमा वापस नहीं किया गया तो वे मजबूरन आंदोलन करेंगे। इसी 31 मई को कोतवाली पुलिस ने लक्सर एडवोकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के बेटे अभिषेक के खिलाफ पुलिस से अभद्रता करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। बाद में वकीलों के हंगामा करने पर रात को बारह बजे उसे कोतवाली से जमानत पर छोड़ा गया था। इसे लेकर एसोसिएशन ने 1 जून से कार्य बहिष्कार पर हैं। बाद में लक्सर की दूसरी सिविल बार ने भी उन्हें समर्थन देकर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया था। शनिवार को एसोसिएशन व सिविल बार ने संयुक्त बैठक कर इस पर विचार किया। उन्होंने कहा कि 31 मई को पुलिस आधे घंटे के भीतर दूसरी बार अभिषेक का चालान काट रही थी। इस पर अभिषेक ने आपत्ति की थी। पुलिस ने चिढक़र फर्जी मुकदमा कायम किया है। इसकी वीडियो फुटेज भी उनके पास मौजूद हैं। उन्होंने मांग की कि पुलिस अभिषेक के खिलाफ दर्ज मुकदमे को तुरंत अंतिम रिपोर्ट लगाकर वापस करे। चेतावनी दी कि 7 जून तक मुकदमा वापस नहीं हुआ तो पूरे उत्तराखंड के वकील सडक़ों पर उतरकर पुलिस का विरोध करेंगे। बैठक में कुशलपाल सिंह, अनूप सिंह पुंडीर, सहदीप सिंह, संजय कुमार, राजकुमार, जौहर सिंह, आदित्य प्रकाश, विनोद शर्मा, अनिल सिंघल, हरीश राणा, दीपांकर कौशिक, संजय वर्मा, मौहम्मद नाहिद खान, पंकज गुप्ता, प्रदीप धीमान, रविंद्र कुमार, सुशील कुमार, जोधसिंह, शेरसिंह, राजवीर सिंह, मनोज सैनी, अरविंद कुमार, अवतार सिंह, आनंद उपाध्याय, राजेंद्र सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल का सेवा ही संगठन अभियान के तहत भैसियाछाना विकास खंड भ्रमण जारी
Next: परिजनों की डांट से नाराज युवक ने की आत्महत्या, मौत की खबर सुन दोस्त ने भी की आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.