Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • परिजनों की डांट से नाराज युवक ने की आत्महत्या, मौत की खबर सुन दोस्त ने भी की आत्महत्या
  • हरिद्वार

परिजनों की डांट से नाराज युवक ने की आत्महत्या, मौत की खबर सुन दोस्त ने भी की आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 05/06/2021
Breaking badi khabar.jpg

रुडकी। परिजनों की हल्की सी डांट से नाराज लक्सर के एक पुलिसकर्मी के बेटे ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या कनपटी पर गोली मारने से हुई बताई जा रही है। जानकारी मिलने पर मृतक के घनिष्ट मित्र ने भी देर रात जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने दोनों शवों परिजनों को सौंप दिए हैं। लक्सर के वार्ड दो में पुलिसकर्मी का मकान है। फिलहाल उसकी तैनाती देहरादून जिले में है। शुक्रवार शाम को अपने मोहल्ले में रहने वाले एक दोस्त के साथ पार्टी मनाने पर पुलिसकर्मी के परिवार के लोगों ने 22 साल के बेटे को डांट दिया था। इससे नाराज उसके बेटे ने घर पहुंचकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या कनपटी पर गोली मारने से हुई बताई जा रही है। परिजन उसे एक स्थानीय नर्सिंग होम ले गए, जहां से उसे हरिद्वार रेफर कर दिया गया। परंतु हरिद्वार पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। लिहाजा परिजन शव वापस घर ले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, युवक की मौत होने की जानकारी जैसे ही पड़ोस में रहने वाले 28 वर्षीय दोस्त को मिली, वैसे ही वह डिप्रेशन में आ गया और उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे रुडक़ी के एक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दूसरा शव भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुबह में परिजनों ने दोनों शवों को गांव के नजदीक बने शमशान घाट पर ले जाकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि अभी शवों के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने पर उनका अध्ययन करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वकीलों ने दी 7 जून के बाद आंदोलन की चेतावनी
Next: कोरोना से परेशानी करनी है दूर, तो टीका लगवाओ ज़रूर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.