Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वकीलों ने सब रजिस्ट्रार दफ्तर में किया हंगामा
  • देहरादून

वकीलों ने सब रजिस्ट्रार दफ्तर में किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 30/07/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  सब रजिस्ट्रार कार्यालय में फैली अव्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। अधिकारी-कर्मचारियों की लेट लतीफी लोगों पर भारी पड़ रही है। मंगलवार को कर्मचारियों के समय पर नहीं पहुंचने से वकीलों ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में जमकर हंगामा किया और अव्यवस्थाओं से खफा होकर कार्य बहिष्कार किया। पछुवादून बार एसोसिएशन के सचिव संजय गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कांडपाल ने कहा कि सुबह दस बजे कई अधिवक्ता रजिस्ट्री कराने सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। लेकिन कोई भी कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं मिला। पौने ग्यारह बजे तक कर्मचारियों के सीट पर नहीं मिलने से अधिवक्ता बिफर गए। एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात कर्मचारी रजिस्ट्री की पीडी करने से कतरा रहे हैं, इसके चलते पौने ग्यारह बजे तक कोई भी कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं दिखाई दिया। इसके बाद गुस्साए अधिवक्ताओं ने पूरे दिन सब रजिस्ट्रार कार्यालय के कार्यों का बहिष्कार किया। हालांकि यहां तैनात सब रजिस्ट्रार बीते दो दिनों से अवकाश पर हैं, लेकिन रजिस्ट्री संबंधी कार्य कार्यालय में मौजूद कर्मचारी भी करते हैं। मालूम हो कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय में लेट लतीफी से संबंधित पहले व शिकायत मिली थी, इसके बाद कुछ दिनों तक व्यवस्था ढ़र्रे पर आ गई थी, लेकिन मंगलवार को पौने ग्याहर बजे तक कर्मचारियों के नदारद रहने से एक बार फिर कार्यालय की व्यवस्थाएं लड़खड़ा गईं। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। अव्यवस्थाओं को लेकर अधिवक्ताओं ने सिर्फ न्यायिक कार्य किए, जबकि सब रजिस्ट्रार कार्यालय के कार्यों का बहिष्कार करते हुए कहा कि कर्मचारियों के समय पर ऑफिस में पहुंचने और रजिस्ट्री की पीडी भरने पर ही सब रजिस्ट्रार कार्यालय से संबंधित कार्य किए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चमोली जिले की 11 अनारोहित चोटियों का आरोहण कर लौटी निम टीम
Next: स्वास्थ्य विभाग और राजस्व की संयुक्त टीम ने की छापेमारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.