Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • स्वास्थ्य विभाग और राजस्व की संयुक्त टीम ने की छापेमारी
  • ऊधम सिंह नगर

स्वास्थ्य विभाग और राजस्व की संयुक्त टीम ने की छापेमारी

RNS INDIA NEWS 30/07/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  एसडीएम के निर्देश पर गठित स्वास्थ्य विभाग और राजस्व प्रशासन की संयुक्त टीम ने बन्नाखेड़ा स्थित क्लीनिक और अस्पतालों में छापा मारा। इस दौरान टीम को कुछ अस्पताल बंद मिले और जो अस्पताल खुला मिला उसमें कोई मरीज नहीं मिला। ऐसे में टीम बिना किसी कार्रवाई के वापस लौट आई और इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही। कुछ दिन पूर्व आशा कार्यकत्रियों ने एसडीएम राकेश तिवारी को लिखित शिकायत पत्र देकर गांव बन्नाखेड़ा में कुछ अवैध अस्पताल और क्लीनिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। एसडीएम राकेश तिवारी के निर्देशन पर मंगलवार को टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम को अमन क्लीनिक बंद मिली। वहीं इसके बाद बेबी क्लीनिक को देखा। इस अस्पताल का रजिस्ट्रेशन फरा बेगम के नाम से करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को मामला भेजा गया था लेकिन रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ था साथ ही यहां फायर की एनओसी तथा जैव एनओसी भी नहीं मिली। अस्पताल में कोई मरीज भी नहीं मिला जिस पर टीम बिना कार्रवाई के वापस लौट गई। वहीं टीम ने दोराहा स्थित एसपी ख्वाजा हेल्थ केयर सेंटर को देखा ये भी बंद मिला। डॉ. पीडी गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। टीम में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पीडी गुप्ता, नायब तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण, आशीष कुमार, रमेश मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वकीलों ने सब रजिस्ट्रार दफ्तर में किया हंगामा
Next: लोकसभा चुनाव 2024 : 538 सीटों पर डाले गए और गिने गए वोटों में बड़ा अंतर, रिपोर्ट ने मचाई सनसनी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.