Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वैश्विक पर्यावरण सुविधा परियोजना द्वारा परंपरागत फसलों के संरक्षण की मुहिम
  • अल्मोड़ा

वैश्विक पर्यावरण सुविधा परियोजना द्वारा परंपरागत फसलों के संरक्षण की मुहिम

RNS INDIA NEWS 21/09/2021
p2

अल्मोड़ा। भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संसथान, अल्मोड़ा द्वारा संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम-वैश्विक पर्यावरण सुविधा परियोजना के अंतर्गत पर्वतीय कृषकों को परंपरागत फसलों के संरक्षण एवं मुख्य धारा में लाने हेतु ग्राम गल्लीबस्युरा में प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। विवेकानंद संस्थान तथा परियोजना सहयोगी संस्था, लोक चेतन मंच, रानीखेत द्वारा ग्राम गल्लीबस्युरा में खरीफ की परंपरागत फसलों की विभिन्‍न किस्मों जैसे मंडुआ (42 किस्मों), धान (45 किस्मों), गहत (24 किस्मों), चुआ (8 किस्मों), उगल (42 किस्मों) एवं भट (8 किस्मों) के मातृ परीक्षण लगाए गए थे। इन परीक्षणों का उद्देश्य कृषकों द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों की विलुप्त हो रही परंपरागत फसल विविधता को संरक्षित करना तथा उपयुक्त परंपरागत प्रजातियों का चयन था ताकि पर्वतीय क्षेत्रों के लिए उपयुक्त प्रजातियों को वृहद रूप में उगाकर कृषक अपनी आय का जरिया बना सकें। पर्वतीय क्षेत्रों में परंपरागत फसलों के प्रसंस्करण एवं मूल्यवर्धन से रोजगार सृजन की आपार संभावनाएँ हैं।

कृषकों ने सभी परीक्षणों का अवलोकन करने के पश्चात विभिन्‍न प्रजातियों के प्रति अपने अनुभव बताये तथा पारंपरिक प्रजातियों के प्रदर्शन, रोग एवं कीट प्रतिरोधकता, अजैविक तनावों के प्रति सहिष्णुता के आधार पर उपयुक्त प्रजातियों का चुनाव किया। वैज्ञानिकों ने किसानों को फसलों के मातृ परिक्षण के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने किसानों को अवगत कराया कि उन्नत प्रजातियों के साथ परंपरागत फसलों को संरक्षित करना भी आवश्यक है, क्योंकि प्रायः परंपरागत फसलें प्रतिकूल जलवायु में भी अच्छा प्रदर्शन करती हैं तथा साथ ही कदन्‍न तथा दलहन के उच्च पोषकीय गुण होने के कारण इनकी खेती पोषण सुरक्षा हेतु बहुत महत्वपूर्ण है। वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष घोषित किया गया है तथा ये सुअवसर है कि कृषक कदन्न एवं अल्पदोहित अनाज की खेती करके लाभ कमा सकते हैं। गल्लीबस्युरा ग्राम के सामुदायिक बीज बैंक प्रबंधक भूपेन्द्र जोशी एवं महिला किसान सुनीता देवी, नंदी देवी, हेमा देवी, गोविंदी देवी तथा जयदेव गिरी, योगेश जोशी ने बढ़-चढ़ कर परंपरागत किस्मों के चयन में भागीदारी की। कार्यक्रम का संयोजन डा० अनुराधा भारतीय, कुशाग्रा जोशी, जितेंद्र कुमार तथा लोक चेतना मंच से पंकज सिंह चौहान ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीईएम पोर्टल पर 28,300 से अधिक कारीगरों और 1,49,422 बुनकरों ने कराया पंजीकरण
Next: कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों के साथ शिक्षा विभाग के लिए मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.