Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • किसानों के खेत तक पहुंचेगा विज्ञान, वैज्ञानिक अब सप्ताह में तीन दिन करेंगे दौरा
  • राष्ट्रीय

किसानों के खेत तक पहुंचेगा विज्ञान, वैज्ञानिक अब सप्ताह में तीन दिन करेंगे दौरा

RNS INDIA NEWS 22/06/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत सरकार ने देश के कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने और किसानों को वैज्ञानिक तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. इसके तहत अब वैज्ञानिक सप्ताह में तीन दिन खेतों में जाकर किसानों से सीधी बातचीत करेंगे और उन्हें नवीनतम कृषि तकनीकों, बीजों की गुणवत्ता, मृदा परीक्षण, जल प्रबंधन, फसल रोग नियंत्रण और उन्नत खेती विधियों की जानकारी देंगे. इस निर्णय का उद्देश्य पारंपरिक खेती को वैज्ञानिक आधार पर सुदृढ़ करना और किसानों की आमदनी को बढ़ाना है.
आईसीएआर-आईएआरआई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर.एस. बाना के अनुसार, जब वैज्ञानिक खेतों में जाकर किसानों से सीधा संवाद करते हैं, तो न केवल वैज्ञानिक शोध का सही उपयोग होता है, बल्कि किसानों की जमीनी समस्याओं को भी वास्तविक समय में समझा जा सकता है. सरकार ने यह भी तय किया है कि कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) को इस पहल का मुख्य केंद्र बनाया जाएगा. हर जिले में केवीके एक नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगा, जो इस अभियान का संचालन करेगा.
इस योजना का एक पायलट चरण पहले ही लागू किया जा चुका है, जिसमें 2,170 वैज्ञानिकों की टीमों ने 1.42 लाख गांवों का दौरा किया और 1.34 करोड़ किसानों से सीधे संवाद स्थापित किया. किसानों ने बताया कि इस पहल से उन्हें अपने खेतों में सुधार के लिए ठोस मार्गदर्शन मिला. उत्तर प्रदेश के किसान अमरपाल ने कहा, गांव में जब वैज्ञानिक आए और हमें मिट्टी परीक्षण, बीज चयन और जल प्रबंधन की जानकारी दी, तो हमारी समझ में आया कि हम विज्ञान के सहारे अपनी खेती को और बेहतर बना सकते हैं.
हालांकि यह पहल स्वागत योग्य है, कुछ वैज्ञानिकों ने सुझाव दिया है कि सप्ताह में तीन दिन फील्ड विजिट की अपेक्षा सप्ताह में एक या दो दिन तय किए जाएं ताकि अन्य शोध कार्यों पर असर न पड़े. डॉ. अमित शर्मा (केवीके जम्मू) का कहना है, किसानों से संवाद करना ज़रूरी है, लेकिन हमें एक संतुलन बनाना होगा ताकि अनुसंधान और फील्ड वर्क दोनों सुचारू रूप से चलें.
राकेश कुमार (केवीके उजवा, दिल्ली) ने बताया कि अभी तक कोई स्पष्ट कार्य योजना (लेआउट प्लान) नहीं दी गई है, लेकिन वे लगातार किसानों के साथ संवाद बनाए हुए हैं.यह पहल न केवल किसानों को सशक्त बनाएगी, बल्कि वैज्ञानिक शोध को जमीन पर लागू करने का एक व्यावहारिक मॉडल भी प्रस्तुत करेगी. अगर इसे योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया गया, तो यह भारत की कृषि प्रणाली में दीर्घकालिक और सतत सुधार ला सकती है. किसानों और वैज्ञानिकों के बीच की यह नई साझेदारी आने वाले समय में देश की खाद्य सुरक्षा, उत्पादन क्षमता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में मील का पत्थर साबित हो सकती है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छत पर सवारी बैठाने पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, ईको वैन सीज
Next: राशिफल 23 जून

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.