Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • वैक्सीनेशन ने तोड़े सारे रिकार्ड, एक दिन में 80 लाख से अधिक लोगों को लगी डोज
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

वैक्सीनेशन ने तोड़े सारे रिकार्ड, एक दिन में 80 लाख से अधिक लोगों को लगी डोज

RNS INDIA NEWS 22/06/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, 22 जून (आरएनएस)। देश में 80 लाख से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन के डोज दिए गए जो दैनिक टीकाकरण के मामले में एक रिकार्ड है। इससे पहले गत पांच अप्रैल को एक दिन में 45 लाख वैक्सीन डोज दिये जाने का रिकार्ड बना था। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक कोविड-19 टीकाकरण के नए चरण के पहले दिन आज 80 लाख 95 हजार 314 लोगों को वैक्सीन के डोज दिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण के बढ़ते आंकड़ों पर हर्ष जताया और कहा कि टीका ‘सहस्राब्दी संकटÓ से लडऩे के लिए हमारा सबसे मजबूत हथियार है। मोदी ने ट्वीट किया, आज का रिकॉर्ड तोड़ टीकाकरण संख्या खुशी की बात है। टीका कोविड-19 से लडऩे के लिए हमारा सबसे मजबूत हथियार बना है। उन लोगों को बधाई जिन्होंने टीका लगाया और उन सभी अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं को धन्यवाद , जो इतनी सारी संख्या में नागरिकों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वेलडन भारत। प्रधानमंत्री ने गत सात जून को एक प्रमुख नीतिगत बदलाव के तहत 18-44 वर्ष की आयु के लोगों को मुफ्त टीकाकरण उपलब्ध कराने की घोषणा की थी और सभी नागरिकों से खुद को टीका लगाने तथा वैक्सीन लेने के योग्य अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करने का आह्वान किया था। मध्य प्रदेश ने आज सबसे अधिक 15,42,632 वैक्सीन डोज दिया गया। इसके बाद कर्नाटक में 10,67,734, उत्तर प्रदेश में 6,74,546, गुजरात में 5,02,173 और हरियाणा में 4,72,659 डोज दिये गये।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा कोरोना अपडेट: 12 नए मामले
Next: राम मंदिर की फर्जी वेबसाइट बनाकर चंदा लेने के आरोप में 5 गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.