Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • वाहनों पर भिंडरवाले के पोस्टर, पुलिस और खुफिया एजेंसियां हुई सतर्क
  • ऊधम सिंह नगर

वाहनों पर भिंडरवाले के पोस्टर, पुलिस और खुफिया एजेंसियां हुई सतर्क

RNS INDIA NEWS 23/10/2025
default featured image

रुद्रपुर (आरएनएस)। तराई क्षेत्र में युवाओं के बीच वाहनों पर अलग-अलग पोस्टर लगाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन अब इसी रुझान के बीच कुछ वाहन चालकों द्वारा भिंडरवाले के पोस्टर लगाने के मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और ऐसे वाहनों की पहचान की जा रही है जिन पर भिंडरवाले के पोस्टर लगाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, तराई क्षेत्र को मिनी पंजाब कहा जाता है, जहां खालिस्तान समर्थकों की संख्या पहले भी रही है। 90 के दशक में इस क्षेत्र में खालिस्तान समर्थित गतिविधियां सक्रिय थीं, हालांकि बाद में इनकी समाप्ति हो गई थी। अब एक बार फिर इंटरनेट मीडिया पर भिंडरवाले और खालिस्तान के समर्थन से जुड़ी सामग्री के प्रसार में वृद्धि देखी जा रही है। इसी क्रम में जिले के कई युवाओं ने अपने वाहनों पर भिंडरवाले के पोस्टर लगाकर घूमना शुरू कर दिया है।

मामला संज्ञान में आने पर पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारी वाहनों के नंबरों के आधार पर उनके स्वामियों की जानकारी जुटा रहे हैं। ऐसे वाहन मालिकों को थाने बुलाकर उनकी काउंसलिंग की जाएगी और उन पर लगातार नजर रखी जाएगी ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके।

यूएस नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि जिले में कुछ वाहनों पर भिंडरवाले के पोस्टर लगाए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां इन वाहनों और उनके स्वामियों की पहचान कर रही हैं। कुछ को चिह्नित भी किया जा चुका है। मिश्रा ने कहा कि ऐसे व्यक्तियों की काउंसलिंग की जाएगी और उन पर सतर्क निगरानी रखी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लमगड़ा पुलिस ने भटक रहे युवक को परिजनों से मिलाया
Next: अल्मोड़ा: जिलाधिकारी ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

नशीला पदार्थ देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्य रेडक्रॉस कार्यालय सील होने पर अल्मोड़ा रेडक्रॉस ने भेजा ज्ञापन
  • जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राजकीय पुस्तकालय का किया निरीक्षण
  • डा. शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयंती पर उलोवा ने की विचार गोष्ठी
  • मंत्री गणेश जोशी ने भगवन्तपुर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में किया प्रतिभाग
  • दन्या पुलिस ने अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार
  • विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और पोस्टर प्रस्तुति आयोजित

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.