Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: जिलाधिकारी ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 23/10/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने गुरुवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों, ओपीडी, दवा वितरण केंद्र एवं आपातकालीन सेवाओं का स्थलीय अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति तथा आवश्यक जीवन रक्षक उपकरणों की कार्यशील स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर की सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए तथा मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान दवा वितरण व्यवस्था, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन एवं रोगी आहार वितरण प्रणाली का भी अवलोकन किया। कुछ कमियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अस्पतालों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यहां निरीक्षण पीएमएस जिला अस्पताल डॉ हरीश चंद्र गड़कोटी सहित अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाहनों पर भिंडरवाले के पोस्टर, पुलिस और खुफिया एजेंसियां हुई सतर्क
Next: उत्तराखंड को विश्व बैंक से मिलेगा 680 करोड़ रुपये का सहयोग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.