Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वाहनों के वीआईपी और मनपसंद नबंरों को होल्ड नहीं कर पाएंगे दलाल
  • देहरादून

वाहनों के वीआईपी और मनपसंद नबंरों को होल्ड नहीं कर पाएंगे दलाल

RNS INDIA NEWS 09/01/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। वाहनों के वीआईपी और मनपसंद नबंरों को दलाल अब होल्ड नहीं कर पाएंगे। परिवहन विभाग ने एनआईसी और एसबीआई के अधिकारियों से वार्ता कर दी है। टर्नराउंड टाइम को कम करने के लिए एसबीआई ने विभाग को मेल भेजकर कुछ जानकारी भी मांगी है। परिवहन विभाग के अधिकारी अगली सीरीज खुलने से पहले इस समस्या का समाधान करने में जुटे हैं। उत्तराखंड में वाहनों के वीआईपी और मनपसंद नंबरों को होल्ड करने का खेल चल रहा है। जैसे ही वाहनों की नई सीरीज खुलती है दलाल वीआईपी और मनपसंद नंबरों को बिना भुगतान किए 24 से 48 घंटे तक होल्ड कर महंगें दामों पर सौदा कर देते हैं, ऐसे में आम वाहन स्वामियों को उनकी मनपसंद का नंबर नहीं मिल पाता है। मामला संज्ञान में आने के बाद परिवहन विभाग के अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं। एआरटीओ (प्रशासन) नवीन सिंह ने बताया कि मुख्यालय, एनआईसी और एसबीआई के अधिकारियों से बातचीत की गई है। एसबीआई ने टर्नराउंड टाइम कम करने के लिए मेल भेजकर कुछ जानकारी भी मांगी है, जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेपाली युवती से दुष्कर्म का आरोपी दबोचा
Next: ऑनलाइन कूरियर सर्विस कंपनी का नंबर सर्च करना युवक को पड़ा महंगा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.