Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति और बच्ची गंभीर रूप से घायल
  • अल्मोड़ा

वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति और बच्ची गंभीर रूप से घायल

RNS INDIA NEWS 23/10/2025
Screenshot 2025-10-23 220706 (1)

अल्मोड़ा। नगर के उदयशंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी के पास गुरुवार शाम हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब साढ़े सात बजे फलसीमा बैंड के पास हुई। बताया जा रहा है कि हुगली (कोलकाता) निवासी वापी मंडल उर्फ अब्दुल मलिक मंडल (45) अपनी पत्नी रफीका बेगम (30) और बच्ची के साथ घूमने निकले थे। उनके साथ गरुड़ निवासी रिश्तेदार कबीर उद्दीन, उनकी पत्नी कुलसुम बेगम और दो बच्चे भी अलग-अलग दोपहिया वाहनों से अल्मोड़ा घूमने आए थे। सभी लोग उदयशंकर अकादमी के पास एक-दूसरे की तस्वीरें खींच रहे थे कि तभी एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पर बैठी रफीका बेगम नीचे गिरकर गहरी खाई में जा गिरी, जबकि वापी मंडल और उनकी बच्ची झाड़ियों में जा गिरे। हादसे में रफीका बेगम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद महिला के शव को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल भेज दिया है।

वहीं, घायल वापी मंडल और उनकी बच्ची का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह हादसा उदयशंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी के पास बने फलसीमा बैंड क्षेत्र में हुआ, जहां शाम के समय पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही रहती है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुमाऊं विश्वविद्यालय में प्रवेश को चौथी बार खोला पोर्टल
Next: दहेज हत्या का मामला: पूर्व महिला डॉक्टर समेत पांच पर मुकदमा दर्ज, गर्भवती बहू की हत्या का आरोप

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 17.01.22 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.