Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वाह क्‍या कहने लियाकत भाई के….
  • देहरादून

वाह क्‍या कहने लियाकत भाई के….

RNS INDIA NEWS 28/04/2022
rns featured image new

देहरादून। दून के लियाकत अली उर्फ लियाकत भाई वो कर रहे हैं जो कि धर्म के नाम पर समाज को बांटने वालों को आयना दिखाने  के लिए काफी है। जी हां लियाकत भाई ने रमजान के पवित्र माह में सुंदरकांड का पाठ कर धार्मिक उन्माद को हवा देने वाले लोगों को आईना दिखाया है। लियाकत अली एक गायक कलाकार हैं और इस दौर में जहां साम्प्रदायिक सद्भाव लगातार कमजोर होता जा रहा है। लियाकत जैसे लोग कोमी एकता के लिए मिसाल बने हुए हैं। पांच वक्त के नमाजी लियाकत निरंकारी मिशन से पूरी आस्था व विश्वास के साथ जुड़े हुए हैं।

दून की रंगकर्मी सुरमई पारछा ने रंगकर्मी कलाकार लियाकत के लिए एक भावुक पोस्ट लिखी है। वह लिखती हैं कि ये हमारे लियाकत भाई, बहुत बेहतरीन अभिनेता, गायक और उसके साथ-साथ बहुत अच्छे और विशाल ह्दय वाले इंसान हैं। वैसे तो इनके कार्यक्रम निरंतर चलते रहते हैं। जैसे सामाजिक, ज्वलनशील मुद्दों पर नाटक, नुक्कड्ड नाटक, मातारानी का जागरण, माता की चौकी…और रमजान के दिनों में इनके द्वारा रायपुर में भागवत कथा में सुंदरकांड का पाठ किया जाना कौमी एकता की मिसाल है…और यही है हमारा असल हिन्दुस्तान। लियाकत अली दून के चुक्खुमौहल्ले के इंदिराकॉलोनी में रहते हैं। मूलरुप से वह यूपी के बहराइच के हैं। पिता मोहम्मद वासिम अली यूपी के किसान हैं। मां नाजनीन उनके साथ दून में रहती हैं। लियाकत यहां अपनी बेगम विश्मा, सातवीं में पढ़ने वाले बेटे साहिल खान व तीसरी में पढ़ रहे छोटे बेटे टीपू सुल्तान के साथ रहते हैं। दोनों बच्चे सेंट ज्यूड्स में हैं। अपने परिवार के भरण पोषण के लिए वह प्रयास जागरुकता मंच के माध्यम से सांस्कृतिक, लाइट म्यूजिक, गजल, नाटक करते रहते हैं। वह अच्छी गढ़वाली बोल लेते हैं। साथ ही भोजपुरी, पंजाबी, गोरखाली भाषा के कार्यक्रम भी करते हैं। लियाकत बताते हैं कि वह हर तरह के कार्यक्रम करते हैं। पहले भी वह कई बार धार्मिक कथा, आयोजनों में कार्यक्रम कर चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेलवे पुलिस में नौकरी का झांसा देकर 18 लाख रुपये ठगे
Next: संगीता शर्मा हिंदी सलाहकार समिति में सदस्य नामित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.