Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी टनल में जीवन तलाशेगा डीआरडीओ का ‘दक्ष’ रोबोट
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

उत्तरकाशी टनल में जीवन तलाशेगा डीआरडीओ का ‘दक्ष’ रोबोट

RNS INDIA NEWS 20/11/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा में टनल में फंसे लोगों की जान बचान को रेस्क्यू  ऑपरेशन जारी है। पिछले 9  दिनों से टनल के अंदर फंसे 41 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव दल के सभी प्लान फेल हो चुका है। ऐसे में अब बचाव दल ने ‘रोबोट’ का सहारा लेने का मन बना लिया है।  डीआरडीओ के ‘दक्ष’ रोबोट से टनल के अंदर जीवन तलाशने की कोशिश की जाएगी। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे अधिकारियों का कहना था कि टनल के अंदर मलबे के ऊपरी भाग  की ओर से जांच की जाएगी। जांच के बाद और टनल के अंदर तक स्थिति का पूरा जायाजा लेने के बाद ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी।  विदित हो कि टनल के अंदर फेसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम कई प्लान पर काम कर रही है। लेकिन, चिंता की बात है कि पिछले 9 दिनों से बचाव दल के हाथ विफलता ही लगी है। दूसरी ओर, सूत्रों की बात मानें तो टनल के अंदर फंसे लोगों की तबीयत भी खराब हो रही है।

6 इंच का नया पाइप 40 मीटर पार:
टनल में खुदाई करने के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। टनल के अंदर ड्रिल करने की वजह से पाइप खराब हो गई थी। आनन-फानन में रेस्क्यू टीम ने नया पाइप से काम शुरू किया। सोमवार दोपहर को बचाव दल को सफलता हाथ लगी जब एक 6 इंच का नया पाइप टनल के अंदर 40 मीटर पार हो गया।

टनल के ऊपर पहुंची ड्रिलिंग मशीन:
उत्तरकाशी टनल हादसे में फंसे 41 लोगों को बाहर निकालने के लिए कई प्लान पर काम किया जा रहा है। टनल के अंदर ड्रिलिंग से लेकर अन्य विकल्पों पर ही विचार किया जा रहा है। बचाव दल की ओर से ड्रिलिंग के लिए प्लेटफार्म तैयार किया गया है। टनल में बड़कोट की ओर से खुदाई का काम शुरू किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है रेस्क्यू टीम को सफलता मिल सकती है। दूसरी ओर, पीएमओ की टीम भी मौके पर मौजूद है।

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ प्रो अर्नोल्ड डिक्स उत्तरकाशी पहुंचे
दुनियाभर में भूमिगत सुरंगों के निर्माण और जोखिम से निपटने की काबलियत रखने वाले अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ प्रो अर्नोल्ड डिक्स ने सिलक्यारा पहुंचकर  सुरंग के अंदर और बाहर का निरीक्षण, बचाव कार्य मे जुटी एजेंसियों से बातचीत की है। डिक्स ने भरोसा दिया कि श्रमिकों को जल्द सुरक्षित बचा लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी से फोन कर सिल्क्यारा टनल में फँसे श्रमिकों को जारी राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली
Next: फायरिंग मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.