Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सोने की घड़ी का झांसा देकर ठगी करने वाले दिल्ली के ठग नैनीताल से गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

सोने की घड़ी का झांसा देकर ठगी करने वाले दिल्ली के ठग नैनीताल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/08/2022
rns featured image new

देहरादून। हरिद्वार गंगा में डुबकी लगाने के आए दिल्ली के ठग गिरोह के सदस्यों ने देहरादून पहुंचकर दो व्यक्तियों को 150 रुपये की नकली घड़ी दिखाकर उनसे सोने की चेन व 90 हजार रुपये ठग लिए। शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपितों को नैनीताल से गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, दो हाथ की घड़ी, 83 हजार रुपये नकद व एक कार बरामद की है।
पत्रकारों से मुखातिब होते हुए पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोबाल ने बताया कि 25 अगस्त को लुनिया मोहल्ला निवासी रविंदर प्रसाद ने सूचना दी कि वह चाट वाली गली घंटाघर के निकट निजी काम से गया हुआ था। अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें बातों में फंसाया और घड़ी को सोने की बताते हुए उन्हें नकली घड़ी थमाई और उनसे चेन लेकर फरार हो गए। इससे पूर्व जून महीने में इसी तरह की घटना सामने आई थी, जहां अज्ञात व्यक्तियों ने मोहब्बेवाला निवासी इंद्रपाल को नकली सोने की घड़ी देकर उनसे 90 हजार रुपये ठग लिए। दोनों अपराध एक ही गिरोह ने किए थे, ऐसे में सीसीटीवी कैमरे चेक कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई।

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी की देखरेख में तीन टीमें बनाई गई। पुलिस की दो टीमें कैमरे खंगालने पर जुटी रही। पुलिस की टीम हरिद्वार, नजीबाबाद, काशीपुर के सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए नैनीताल पहुंच गई। यहां से पता चला कि आरोपित तल्लीताल स्थित एक होटल में रुके हैं। पुलिस टीम ने आरोपितों को होटल के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान सुदर्शन पार्क मोती नगर पश्चिमी दिल्ली, रोहताशनगर शाहदरा दिल्ली निवासी सुनील अग्रवाल, महिला कालोनी गांधी नगर दिल्ली निवासी नरेंद्र कुमार और बसई धारापुर मोतीनगर पश्चिम दिल्ली निवासी अजय मदान के रूप में हुई है।

इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि बुजुर्गों से ठगी की घटनाओं के बाद जब आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो उसमें एक कार जाती हुई दिखाई दी। कार का नंबर निकालकर सर्विस सेंटर से पता करवाया गया कि वाहन की सर्विस कब हुई। जांच में पता चला कि एक महीने ही कार की सर्विस करवाई थी। पुलिस ने सर्विस सेंटर से मोबाइल नंबर लेकर नंबर की लोकेशन निकलवाई, जोकि हरिद्वार से नजीबाबाद होते हुए काशीपुर व नैनीताल आई। पुलिस टीम लोकेशन को देखते हुए वहां तक पहुंच गई, जहां वह ठहरे हुए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एलओसी पर ड्रग्स तस्करी की कोशिश, बीएसएफ ने पाक घुसपैठिए को मारी गोली
Next: जम्मू कश्मीर के उड़ी में घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षाबलों ने मार गिराए 3 पाकिस्तानी आतंकी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.