Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरकाशी में शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 15/07/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  उत्तरकाशी में सोमवार को नौगांव ब्लॉक के कफलों गांव से 80 किलोमीटर की दूरी तय कर जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कफलों में शिक्षकों की व्यवस्था की मांग की। शिक्षा विभाग कार्यालय में धमके ग्रामीणों ने नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए विभागीय कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2016 कफलों में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बनाया गया था, लेकिन यह विद्यालय एक शिक्षा मित्र के भरोसे चल रहा है, जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले 150 छात्रों की शिक्षा भगवान भरोसे चल रही है। जिसके चलते ग्रामीणों में शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों चेतावनी दी है कि अगर जल्द शिक्षकों की व्यवस्था नही बनाई गई, तो ग्रामीण शिक्षा विभाग में धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में सूरत सिंह पंवार, ज्वर सिंह पंवार आदि ग्रामीण थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्र-छात्राओं ने सीखी कविता लेखन की बारीकियां
Next: उत्तर पुस्तिकाओं का पुन: मुल्यांकन किया जाए

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.