Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरकाशी में अप्रशिक्षित पीआरडी जवानों को हटाने की मांग
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में अप्रशिक्षित पीआरडी जवानों को हटाने की मांग

RNS INDIA NEWS 26/05/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में अप्रशिक्षित पीआरडी जवानों की नियुक्ति के खिलाफ प्रशिक्षित जवानों में विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। प्रशिक्षितों ने विभाग पर भ्रष्टाचार और चहेतों को नौकरी देने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र उचित कार्यवाही की मांग रखी। साथ ही अप्रशिक्षितों को ना हटाए जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी। शुक्रवार को प्रशिक्षित पीआरडी जवान संगठन के अध्यक्ष सुबोध रतूड़ी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। कलक्ट्रेट में डीएम अभिषेक रूहेला को ज्ञापन सौंपते हुए प्रशिक्षित जवानों ने युवा कल्याण विभाग पर मनमानी और उपेक्षा का आरोप लगाया। रतूड़ी ने लिखित पत्र के माध्यम से बताया कि पीआरडी जवान उत्तराखंड पुलिस के साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर प्रदेश में ईमानदारी के साथ ड्यूटी निभा रहे हैं, इसके बावजूद प्रशिक्षित जवानों को हटाया जा रहा है। यहां तक कोविड काल में अपनी सेवाएं देने वाले पीआरडी जवानों को बाहर का रास्ता दिखाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि नेताओं समेत विभाग में जितने कर्मचारी या अधिकारी हैं, उन सबने अपने रिश्तेदारों को नौकरी देने का काम किया है। जिससे प्रशिक्षित पीआरडी जवानों के समक्ष रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। चिन्यालीसौड़ से आईं पीआरडी प्रशिक्षिता गुड्डी ने बताया कि हाईकोर्ट ने अप्रशिक्षितों को हटाकर प्रशिक्षितों को नियुक्ति देने का आदेश किया है, इसके बावजूद विभागीय अधिकारी आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में रमेश लाल, सुनीता, अमिता, शकुंतला, कमलेश्वर प्रसाद, श्रवण कुमार, पन्नालाल, जयकृष्ण आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहाड़ों में लंपी रोग से ग्रसित जानवरों के इलाज के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए सरकार: पीतांबर पांडे
Next: पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.