Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पहाड़ों में लंपी रोग से ग्रसित जानवरों के इलाज के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए सरकार: पीतांबर पांडे
  • अल्मोड़ा

पहाड़ों में लंपी रोग से ग्रसित जानवरों के इलाज के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए सरकार: पीतांबर पांडे

RNS INDIA NEWS 26/05/2023
pitambar pandey

पीताम्बर पाण्डेय

अल्मोड़ा। आज प्रेस को जारी एक बयान में धौलादेवी के पूर्व प्रमुख एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि जागेश्वर विधानसभा में लंपी वायरस से पशुपालक बुरी तरह से त्रस्त हैं। जानवरों में यह रोग बड़ी भयावहता से फैल रहा है जिससे जानवर लगातार ग्रसित हो रहे हैं एवं पशुपालक बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान लगातार पशुपालकों से बात करने पर यह बात सामने आ रही है कि प्रदेश सरकार के द्वारा लंपी वायरस से निपटने के लिए कोई कारगर योजना नहीं बनाई गई है। सरकारी चिकित्सालयों में लंपी वायरस के लिए इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश के पशुपालकों की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वह बाजार से लंपी वायरस का टीका खरीद कर अपने जानवरों को लगवा सकें। उन्होंने कहा कि सरकार को अविलंब प्रत्येक ग्राम सभा में कैंप लगाकर जानवरों का परीक्षण करना चाहिए एवं लंपी वायरस से ग्रसित जानवरों को निशुल्क टीका लगाना चाहिए। श्री पांडे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की आर्थिकी दुग्ध उत्पादन एवं पशुपालन पर ही टिकी हुई है। श्री पांडे ने कहा कि पशुपालन विभाग द्वारा इस रोग के इलाज के लिए जो दवाइयां एवं इंजेक्शन जानवरों को दिए जा रहे हैं वह जानवरों पर पूरी तरह निष्प्रभावी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इस बात का तुरंत संज्ञान लेकर प्रत्येक ग्राम सभा में लंपी वायरस से निपटने के लिए कारगर नीति के साथ ही पशुपालन स्वास्थ्य विभाग की टीम मुहैया करानी चाहिए जिससे कि जानवरों का इलाज होना संभव हो सके एवं पशुपालक पशुधन हानि से बच सकें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व सांसद टम्टा ने कहा-कुमाऊँ में भी पहुंचाएं वंदे भारत रेल
Next: उत्तरकाशी में अप्रशिक्षित पीआरडी जवानों को हटाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.