Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी में जो रैट होल माइनिंग बनी 41 मज़दूरों के लिए मसीहा, उसे NGT ने किया था बैन
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तरकाशी में जो रैट होल माइनिंग बनी 41 मज़दूरों के लिए मसीहा, उसे NGT ने किया था बैन

RNS INDIA NEWS 28/11/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग हादसे में बचाव दल को 17वें दिन बड़ी सफलता मिली है। अंदर फंसे मजदूरों को निकालने के लिए पाइप डालने का काम पूरा हो गया। साथ ही श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। मालूम हो कि ऑगर मशीन के फंस जाने के बाद अब रेस्क्यू टीमें रैट होल माइनिंग का सहारा लिया। रैट माइनर्स ने ड्रिलिंग कर की। जबकि दूसरी ओर सुरंग के ऊपर से वर्टिकल ड्रिलिंग भी की गई। खुदाई के बाद इसमें 1 मीटर चौड़ा पाइप डाला गया। इसी के सहारे मजदूरों को सुरंग के ऊपर से रेस्क्यू किया गया। मालूम हो कि मजदूर सुरंग में लगभग 60 मीटर की दूरी पर फंसे थे। इसके बाद ऑगर मशीन ने 48 मीटर तक ड्रिलिंग की। लेकिन मशीन के सुरंग में फंसने के बाद इसे काटकर बाहर निकाला गया। वहीं, फिर रैट माइनर्स ने मैन्युअल खुदाई शुरू की।

क्या है रैट होल माइनिंग?  –    
सिल्क्यारा टनल में 41 मजदूर 60 मीटर की दूरी पर फंसे थे। अमेरिकी ऑगर मशीन से 48 मीटर तक की खुदाई पूरी कर लगी गई थी। लेकिन जब 10-12 मीटर की ड्रिलिंग ही बाकी रह गई थी तब मशीन बीच में ही खराब हो गई। मशीन के हिस्सों को बाहर निकाल लिया गया और जहां पर मशीन ने खुदाई छोड़ी थी वहीं से रैट होल माइनर्स ने खुदाई शुरू की। इसमें मैनुअली ड्रिलिंग की जाती है इसलिए इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लगने की सम्भावना थी। लेकिन यह कारगर साबित हुई।
इस प्रक्रिया में होता क्या है कि संकीर्ण गड्ढों के जरिए माइनर्स कोयला निकालने के लिए जाते हैं। मेघालय में विशेष रूस से इस प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाता है। माइनर्स रस्सियों और बांस के जरिए कोयले की परत तक पहुंचते हैं। रैट होल माइनिंग ज्यादातर संकीर्ण सुरंगों में की जाती है और माइनर्स हॉरिजोंटल सुरंगों में कई सैकड़ों फीट तक नीचे उतरते हैं।
लेकिन साल 2014 में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने मजदूरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस पर प्रतिबंध लगा दिया था। एनजीटी द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से रैट-होल खनन जारी है। मेघालय में हर साल कई मजदूरों को रैट होल माइनिंग के दौरान अपनी जान गंवानी पड़ती है। इसके वजह से इसे लेकर विवाद रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धौलछीना पुलिस ने खाई में गिरी गाय को निकालकर दिलाया उपचार
Next: मेडिकल कॉलेज से बेस अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क के सुधारीकरण की मांग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.