Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र के लिए कम फाइटेट वाली मक्का संकर किस्म ‘वी एल लोफाई’ अधिसूचित
  • अल्मोड़ा

उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र के लिए कम फाइटेट वाली मक्का संकर किस्म ‘वी एल लोफाई’ अधिसूचित

RNS INDIA NEWS 12/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा द्वारा विकसित कम फाइटेट वाली जैव-सुदृढ़ीकृत मक्का की संकर किस्म ‘वी एल लोफाई’ को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र के लिए अधिसूचित किया गया है। यह किस्म वी बी एल 107 और वी बी एल 109 के संयोजन से विकसित की गई है। संस्थान की ओर से बताया गया कि वी एल लोफाई एक जल्दी पकने वाली संकर किस्म है, जो 90 से 95 दिनों में तैयार हो जाती है। इसमें फाइटेट की मात्रा मात्र 2.16 मिलीग्राम प्रति ग्राम पाई गई है, जबकि सामान्य मक्का में यह मात्रा लगभग 3.0 मिलीग्राम प्रति ग्राम होती है। कम फाइटेट होने के कारण इस किस्म में खनिजों की जैव-उपलब्धता अधिक रहती है, जिससे यह पोषण की दृष्टि से अधिक उपयोगी मानी जा रही है। अखिल भारतीय समन्वित परीक्षणों के दौरान उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र में इस किस्म का औसत उत्पादन 6,046 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर दर्ज किया गया। इसने टर्किकम पर्ण झुलसा रोग के प्रति मध्यम प्रतिरोधिता भी प्रदर्शित की है। वी एल लोफाई को लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में खेती के लिए उपयुक्त माना गया है। संस्थान के वैज्ञानिकों के अनुसार फाइटिक एसिड बीजों में पाया जाने वाला ऐसा यौगिक है, जो खनिजों को बांध लेता है और शरीर में उनके अवशोषण को कम कर देता है। वी एल लोफाई में इसकी मात्रा कम होने से यह मक्का सामान्य किस्मों की तुलना में अधिक पोषण-संपन्न है। इस नई संकर किस्म के अधिसूचित होने से पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों के किसानों को उच्च उपज के साथ बेहतर पोषण वाली मक्का उपलब्ध होगी, जिससे पोषण सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और किसानों की आय में वृद्धि को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘प्रशासन गाँव की ओर’ अभियान से न्याय पंचायत स्तर पर समस्याओं का समाधान
Next: स्वामी विवेकानंद जयंती पर अल्मोड़ा में भाजयुमो की स्वदेशी संकल्प दौड़

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 07.29.27
  • अल्मोड़ा

चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.