Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ‘प्रशासन गाँव की ओर’ अभियान से न्याय पंचायत स्तर पर समस्याओं का समाधान
  • अल्मोड़ा

‘प्रशासन गाँव की ओर’ अभियान से न्याय पंचायत स्तर पर समस्याओं का समाधान

RNS INDIA NEWS 12/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार की भावना को साकार करने के उद्देश्य से जनपद अल्मोड़ा में प्रशासन गाँव की ओर अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में विकासखंड धौलादेवी की न्याय पंचायत पोखरी, विकासखंड द्वाराहाट की न्याय पंचायत विजयपुर तथा विकासखंड स्याल्दे की न्याय पंचायत भरसौली में बहुउद्देशीय शिविर लगाए गए। शिविरों में विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल स्थापित कर योजनाओं से संबंधित जानकारी दी और प्राप्त आवेदनों व शिकायतों का यथासंभव तत्काल निस्तारण किया गया। जो प्रकरण मौके पर हल नहीं हो सके, उन्हें संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया। न्याय पंचायत पोखरी में आयोजित शिविर से 803 लोगों को विभिन्न सेवाओं और योजनाओं का लाभ मिला। वहीं विजयपुर न्याय पंचायत में 1021 तथा भरसौली न्याय पंचायत में आयोजित शिविर से 412 लोग लाभान्वित हुए। इस प्रकार तीनों न्याय पंचायतों में कुल 2235 लाभार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया। शिविरों में राजस्व, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, हत्या की आशंका
Next: उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र के लिए कम फाइटेट वाली मक्का संकर किस्म ‘वी एल लोफाई’ अधिसूचित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अनाधिकृत हूटर लगाकर चल रहे वाहन का चालान, पुलिस ने मौके पर उतरवाया हूटर

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 15.48.10_11zon
  • अल्मोड़ा

दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनाधिकृत हूटर लगाकर चल रहे वाहन का चालान, पुलिस ने मौके पर उतरवाया हूटर
  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.