Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के सदस्य 13 जनवरी से प्रदेशव्यापी हड़ताल करेंगे
  • देहरादून

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के सदस्य 13 जनवरी से प्रदेशव्यापी हड़ताल करेंगे

RNS INDIA NEWS 12/01/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के सदस्य 13 जनवरी से प्रदेशव्यापी हड़ताल करेंगे। इस बाबत कुमाऊं मंडल की यूनियन शाखाओं ने भी आंदोलन का नोटिस जारी कर दिया है। वहीं, निगम प्रबंधन का कहना है कि बातचीत कर कर्मचारियों को मनाने का प्रयास किया जाएगा।
लंबित वेतन भुगतान सहित सात सूत्री मांगों को लेकर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन का देहरादून मंडल में लगातार चौथे दिन कार्य बहिष्कार जारी रहा। आईएसबीटी सहित गढ़वाल मंडल के विभिन्न बस अड्डों पर हड़ताली रोडवेजकर्मियों ने प्रदर्शन किया। इससे बस सेवा भी प्रभावित रही। उधर, यूनियन की कुमाऊं से जुड़ी शाखाओं ने भी अपने क्षेत्र के सहायक महाप्रबंधक को 13 जनवरी से हड़ताल का नोटिस दे दिया है।
13 जनवरी से पूरे प्रदेश में यूनियन के सदस्य हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके बाद कुमाऊं मंडल की बस सेवा भी प्रभावित होगी, क्योंकि इस यूनियन के सदस्यों की बड़ी संख्या ऐसी है जो कि चालक या परिचालक हैं। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, वह आंदोलन जारी रखेंगे।
उधर चार दिन तक हड़ताल चलने के बाद परिवहन निगम प्रबंधन हल निकालने के प्रयासों में लगा है। निगम के महाप्रबंधक संचालक दीपक जैन ने कहा कि वह कर्मचारियों की मांगों से अवगत हैं। जल्द ही कर्मचारी यूनियन से बातचीत कर हल निकाला जाएगा। संगठन के सदस्यों को मनाने का प्रयास करेंगे।
देहरादून से दिल्ली जा रही ग्रामीण डिपो की बस के ड्राईवर से रुडक़ी में मारपीट की घटना सामने आई है। इस पर हड़ताल कर रही उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने सख्त विरोध जताया है। उन्होंने आरोपी रोडवेज कर्मचारी परिषद के नेताओं को बर्खास्त करने की मांग की है।
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के मंडलीय महामंत्री केपी सिंह ने बताया कि सोमवार को ग्रामीण डिपो के विशेष श्रेणी चालक विनोद पाल देहरादून से दिल्ली के लिए बस संख्या यूके 07 पीए 4384 का संचालन कर रहे थे। वाहन को मालवीय चौक रुडक़ी में रुडक़ी डिपो के परिषद यूनियन के नेता प्रांतीय प्रतिनिधि सत्यवीर सिंह और क्षेत्रीय प्रतिनिधि नाथूराम पाल (कनिष्ठ लिपिक) ने रुकने का इशारा किया। इशारे को देर से देखने की वजह से बस थोड़ी आगे जाकर रुकी। इस पर परिषद यूनियन के सत्यवीर सिंह एवं नाथूराम पाल चालक पर आग बबूला हो गए।
जैसे ही बस रुडक़ी बस स्टेशन पर पहुंची तो उक्त दोनों यूनियन के नेताओं ने चालक विनोद पाल के साथ मारपीट की, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी है। जब चालक अपनी रिपोर्ट लेकर सहायक महाप्रबंधक कार्यालय रुडक़ी पहुंचा तो उसकी बात नहीं सुनी गई। बस में बैठे यात्रियों ने विरोध जताया तो सहायक महाप्रबंधक आलोक बनवाल ने उनकी रिपोर्ट ली। केपी सिंह ने कहा कि इसी प्रकार के उत्पीडऩ के विरुद्ध कर्मचारी यूनियन लगातार 10 वर्षों से लड़ रही है। कर्मचारी यूनियन की लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है। निगम में विशेष श्रेणी कर्मचारियों एवं संविदा कर्मचारियों का जो उत्पीडऩ हो रहा है, उसके खिलाफ है। इसलिए कर्मचारी यूनियन निगम प्रबंधन से मांग करती है कि मारपीट करने वाले दोनों कनिष्ठ लिपिक सत्यवीर सिंह और नाथूराम पाल को तत्काल निलंबित करते हुए सेवा से बर्खास्त किया जाए। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के मंडलीय महामंत्री केपी सिंह के नेतृत्व में हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने आईएसबीटी पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने शाखा मंत्री संदीप कुमार को बर्खास्त करने का विरोध जताते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चौथे दिन भी सभी कर्मचारियों ने बस अड्डे पर ही खाना बनाकर खाया और रात गुजारी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बर्ड फ्लू के राज्य में हालात और इंतजाम पर बैठक आयोजित
Next: कोरोना की दहशत के बीच कुछ लोगों को बर्ड फ्लू का खतरा भी सताने लगा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.